facebookmetapixel
Advertisement
AI से बढ़ सकते हैं फाइनैंशियल और साइबर रिस्क, IMF ने केंद्रीय बैंकों को निगरानी बढ़ाने की दी सलाहक्या आपका Aadhaar UAN से लिंक है? नहीं तो तुरंत करें ये कामनिर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल

शरीफ ने भारत से सार्थक संबंधों की वकालत की

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:48 PM IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच ‘सार्थक’ संबंध की वकालत की है। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शरीफ के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने पर मोदी द्वारा भेजे गए बधाई संदेश के जवाब में शरीफ का यह पत्र शनिवार को आया है। कुछ दिन पहले अपने पत्र में मोदी ने शरीफ से कहा था कि भारत अपने पड़ोसी पाकिस्तान के साथ संरचनात्मक संबंध का इच्छुक है।
इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव के जरिये अपदस्थ किए जाने के अगले दिन शरीफ को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया गया था। मोदी ने ट्वीट करके शरीफ को बधाई दी थी और कहा था कि भारत आतंकवाद मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थायित्व का इच्छुक है। उनके बधाई संदेश के जवाब में शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान, भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक संबंध चाहता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। पाकिस्तान, भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहयोगात्मक संबंध का इच्छुक है। जम्मू कश्मीर सहित बाकी विवादों का शांतिपूर्ण समाधान अपरिहार्य है। आतंकवाद से संघर्ष में पाकिस्तान का बलिदान भी जगजाहिर है। आइए शांति स्थापित करें और अपने लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास पर ध्यान दें।’ प्राप्त सूचना के अनुसार, मोदी के पत्र के जवाब में शरीफ ने कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों के हल की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा है कि पाकिस्तान, भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहकारी संबंध का पक्षधर है। भारत यह कहता रहा है कि वह पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी की तरह रिश्ते चाहता है, लेकिन इस तरह के संबंध के लिए आतंक मुक्त माहौल बनाने की जिम्मेदारी इस्लामाबाद पर होगी।    

Advertisement
First Published - April 18, 2022 | 1:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement