अंतरराष्ट्रीय

BRICS के बाद G20 में भी शामिल नहीं होंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, जानें भारत न आने की बड़ी वजह

G20: रूस की आधिकारिक समाचार एजेंसी तास ने क्रेमलिन के प्रवक्ता के हवाले से कहा कि रूस के राष्ट्रपति की भारत जाने की कोई योजना नहीं है

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- August 25, 2023 | 5:58 PM IST

Moscow: भारत में 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन नहीं आ रहे हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले, रूसी राष्ट्रपति 22 से 24 अगस्त तक चले BRICS देशों के सम्मेलन में भी शामिल नहीं हुए थे। BRICS संगठन के प्रमुख देशों में से एक रूस के राष्ट्रपति ने व्यक्तिगत रूप से अफ्रीका जाने से इनकार कर दिया था और उनकी जगह देश का प्रतिनिधित्व रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने किया।

रूस की आधिकारिक समाचार एजेंसी तास ने क्रेमलिन के प्रवक्ता के हवाले से कहा कि रूस के राष्ट्रपति की भारत जाने की कोई योजना नहीं है। पेसकोव ने कहा कि पुतिन की भागीदारी का प्रारूप बाद में निर्धारित किया जाएगा।

G20 में रूस के राष्ट्रपति की शामिल न होने की वजह
रूस इन दिनों यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को एक नया नाम दे दिया है। ब्लादिमीर पुतिन ने इसे सैन्य अभियान का नाम दिया है। रूस के राष्‍ट्रपति के प्रवक्‍ता ने कहा कि पुतिन के भारत नहीं जाने की वजह विशेष सैन्‍य अभियान है।

क्यों BRICS में शामिल नहीं हुए रूस के राष्ट्रपति?
राष्ट्रपति पुतिन ने कोविड-19 के बाद हुए पहले प्रत्यक्ष ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग न लेने का फैसला किया क्योंकि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने यूक्रेनी बच्चों को रूस में निर्वासित करने की एक कथित योजना को लेकर मार्च में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

दक्षिण अफ्रीका ICC से जुड़ा हस्ताक्षरकर्ता है और आशंका थी कि वह पुतिन के आने पर उनकी गिरफ्तारी कराने में मदद करता।

First Published : August 25, 2023 | 5:58 PM IST