facebookmetapixel
Advertisement
क्या भारत नवाचार कर सकता है? सबसे बड़ी कंपनियों से शुरू होती है इनोवेशन की खाईAI से बढ़ सकते हैं फाइनैंशियल और साइबर रिस्क, IMF ने केंद्रीय बैंकों को निगरानी बढ़ाने की दी सलाहक्या आपका Aadhaar UAN से लिंक है? नहीं तो तुरंत करें ये कामनिर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारी

Russia-Ukraine War: रूस ने फिर किया यूक्रेन के अनाज गोदाम पर हमला

Advertisement

काला सागर के रास्ते युद्धकालीन निर्यात से जुड़े एक प्रमुख समझौते को रूस द्वारा तोड़े जाने के बाद यूक्रेन ने इन बंदरगाहों का उपयोग बढ़ाया है।

Last Updated- August 16, 2023 | 5:17 PM IST

रूस ने यूक्रेन के दक्षिणी ओडेसा क्षेत्र में अनाज गोदामों को निशाना बना कर एक बार फिर हमला किया है। स्थानीय अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बीती रात ड्रोन के जरिये डेन्यूब नदी के किनारे स्थित बंदरगाहों और उन अनाज गोदामों को निशाना बनाया गया, जिनका उपयोग यूक्रेन, यूरोप को अनाज भेजने के लिए कर रहा है।

काला सागर के रास्ते युद्धकालीन निर्यात से जुड़े एक प्रमुख समझौते को रूस द्वारा तोड़े जाने के बाद यूक्रेन ने इन बंदरगाहों का उपयोग बढ़ाया है।

इस बीच, 17 महीने पहले शुरू हुए रूसी आक्रमण के बाद से ओडेसा के बंदरगाह पर फंसा हुआ एक कंटेनर जहाज रवाना हो गया। वह काला सागर के रास्ते बोस्पोरस जा रहा है।

अर्थव्यवस्था काफी हद तक कृषि पर निर्भर

युद्ध प्रभावित यूक्रेन की अर्थव्यवस्था काफी हद तक कृषि पर निर्भर है। रूस की तरह इसके कृषि निर्यात भी गेहूं, जौ, सूरजमुखी तेल और अन्य खाद्य पदार्थों की वैश्विक आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिन पर विकासशील देश निर्भर हैं।

क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के एक महीने पहले काला सागर के माध्यम से सुरक्षित यूक्रेन अनाज निर्यात सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र और तुर्की द्वारा पिछली गर्मियों में किए गए समझौते को तोड़े जाने के बाद, कीव ने डेन्यूब के माध्यम से परिवहन और यूरोप में सड़क और रेल संपर्क को फिर से शुरू करने की मांग की है।

ओडेसा के गवर्नर ओलेह किपर ने कहा कि रात में रूस की तरफ से की गई ड्रोन बमबारी का प्राथमिक लक्ष्य बंदरगाह टर्मिनल थे, जिनमें डेन्यूब डेल्टा के बंदरगाह भी शामिल थे।

किपर के अनुसार, वायु सुरक्षा प्रणाली 13 ड्रोनों को रोकने में कामयाब रही। डेन्यूब यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी नदी तथा परिवहन का एक अहम मार्ग है।

इस बीच, यूक्रेन के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर कुब्राकोव ने कहा कि ओडेसा से रवाना होने वाला हांगकांग के ध्वज वाला कंटेनर जहाज 16 जुलाई के बाद रवाना होने वाला पहला जहाज था। यह फरवरी 2022 से ओडेसा में फंसा हुआ था।

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 5:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement