facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के नए कारोबार मांग रहे बड़ी पूंजी, सेमीकंडक्टर से एयर इंडिया तक कई लाख करोड़ के निवेश पर नजरटीवी रेटिंग का संकट गहराया, सरकार की नई नीति के चलते विज्ञापन बाजार पर बढ़ी चिंताEditorial: कॉरपोरेट मुनाफे की रफ्तार तेज, निवेश पीछे; विनिर्माण को नई ताकत देना बड़ी चुनौतीरोजगार की नई राह बनेगा सेवा क्षेत्र, शिक्षा और स्वास्थ्य में छिपी बड़ी संभावनाएंउदारीकरण ने बदली दूरसंचार की तस्वीर, कभी फोन कनेक्शन के लिए सालों इंतजार करता भारत आज बना डिजिटल ताकतपरमाणु संयंत्रों के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट, सुरक्षा और निवेश दोनों पर फोकसFCNR (B) स्वैप सुविधा समय से पहले बंद, रुपये पर दबाव बढ़ा; सरकारी बॉन्ड यील्ड भी चढ़ीशेयर बाजार को मजबूत करने की तैयारी: SLBM का दायरा बढ़ाएगा SEBI, CAS को मिलेगी मजबूतीरिवॉल्विंग क्रेडिट पर रोक के प्रस्ताव से NBFC चिंतित, RBI को देंगे फीडबैकभाजपा ने बनाई नई टीम, 65 पदाधिकारियों में 51 नए चेहरे; स्मृति ईरानी महासचिव तो राम माधव बने उपाध्यक्ष

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में रूसी हमले में 6 लोगों की मौत

Advertisement

इस बीच, रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की कि यूक्रेन ने रातभर में पश्चिम रूस में 27 ड्रोन दागे।

Last Updated- October 15, 2023 | 7:57 PM IST

यूक्रेन में पिछले 24 घंटे में रूस के हमले में छह लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। खेरसान के गर्वनर ओलेकसांद्र प्रोकुडिन ने सोशल मीडिया पर बताया कि सप्ताहांत में इस क्षेत्र में 100 से अधिक गोले दागे गये जिससे दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये।

खेरसान शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख रोमन मरोचको ने बताया कि खेरसान में बाद में दो निर्देशित बमों के जरिये एक अहम बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया जिससे क्षेत्र में बिजली गुल हो गयी तथा जलापूर्ति बाधित हो गया।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि डोनेत्स्क क्षेत्र में और दो लोगों की जान चली गयी जबकि खारकीव क्षेत्र में 57 वर्षीय एक व्यक्ति तथा 54 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी।

खारकीव में इन दोनों का मकान हवाई हमले की चपेट में आया था। इस बीच, रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की कि यूक्रेन ने रातभर में पश्चिम रूस में 27 ड्रोन दागे। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 18 ड्रोन को कुर्स्क क्षेत्र में मार गिराया गया।

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 7:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement