facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

रूस ने क्रीमिया में यूक्रेनी ड्रोन मार गिराया, यूक्रेन ने भी किया हमला

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:28 PM IST

रूसी सेना ने शनिवार को क्रीमिया में यूक्रेन के ड्रोनों को मार गिराने का दावा किया। रूसी सेना ने यूक्रेन के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में भी हमले किए। यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में कुछ शहरों में कब्जा जमाने के लिए के तेज हमले शुरु कर दिया है जो पहले से ही उनके नियंत्रण में नहीं है।
रूस ने 2014 में यूक्रेन से क्रीमिया छीना था। क्रीमिया में रूसी प्राधिकारियों ने बताया कि स्थानीय वायु रक्षा बलों ने सेवस्तोपोल में रशियन ब्लैक सी फ्लीट के मुख्यालय पर एक ड्रोन को मार गिराया। यह तीन सप्ताह में मुख्यालयों पर ड्रोन को मार गिराने की दूसरी घटना है। क्रीमिया के गवर्नर सर्गेइ अक्सियोनोव के सहायक ओलेग क्रायुचकोव ने शनिवार को यह भी कहा कि पश्चिमी क्रीमिया में छोटे ड्रोनों से हमले किए गए।
गवर्नर ने टेलीग्राम पर कहा कि वायु रक्षा प्रणालियों ने शनिवार सुबह क्रीमिया पर सभी ड्रोनों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया। जान या माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ये घटनाएं क्रीमिया में रूसी सेना की कमजोरियों को उजागर करती हैं। रूस के काला सागर के नौसेना मुख्यालय पर 31 जुलाई को एक ड्रोन हमले में पांच लोग घायल हो गए थे।

इस सप्ताह क्रीमिया में रूस के एक गोला बारुद के गोदाम में विस्फोट हुआ था। पिछले सप्ताह क्रीमिया में वायु सेना के एक अड्डे पर रूस के नौ युद्धक विमानों को नष्ट कर दिया गया था। यूक्रेनी प्राधिकारियों ने इन हमलों की सार्वजनिक तौर पर जिम्मेदारी लेना बंद कर दिया है। लेकिन राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने क्रीमिया में हमलों के लिए यूक्रेनी सेना के जिम्मेदार होने का संकेत दिया है। इस बीच हाल के सप्ताहों में क्रीमिया के उत्तर में दक्षिणी यूक्रेनी क्षेत्रों में लड़ाई तेज हो गयी है।
यूक्रेनी सेना ने रूस को उन शहरों से खदेड़ने की कोशिश की है, जहां पर उन्होंने छह महीने पुराने युद्ध के शुरुआत से ही कब्जा जमा रखा है। यूक्रेन के अभियोजक कार्यालय ने बताया कि मायकोलेव क्षेत्र के वोजनेसेंस्क शहर में शनिवार को रूस के मिसाइल हमले में तीन बच्चों समेत 12 लोग घायल हो गए और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। दो बच्चों की हालत गंभीर है और एक बच्चे ने एक आंख गंवा दी है। वहीं, यूक्रेन के हवाई हमले भी जारी हैं। उसने जापोरिज्जिया क्षेत्र में रूस के कब्जे वाले शहर मेलितोपोल में हमले किए। यूक्रेनी सेना ने शनिवार को कहा कि उसने रूस की एक रडार प्रणाली और अन्य उपकरण तबाह कर दिए।

 

Advertisement
First Published - August 21, 2022 | 8:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement