facebookmetapixel
Advertisement
लाइट, कैमरा और एक्शन: कैसे साल 1991 के आर्थिक सुधारों ने भारतीय सिनेमा का पूरा कारोबार बदल दिया?भारत के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए राज्यों और शहरों को खुद जुटाना होगा फंड: भार्गव दासगुप्ताभारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, 5 MoU की तैयारीएयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, 24 घायलनेपाल बाढ़ पीड़ितों की पहचान में मदद करेगा भारत, डीएनए जांच की सुविधा देगाAI और ऑटोमेशन से जीसीसी में बदली नौकरियों की तस्वीर, पारंपरिक रोल घटेडार्क स्टोर से मिनी फुलफिलमेंट सेंटर तक, क्विक कॉमर्स कंपनियों का बढ़ा खर्चसंन्यास के बाद भारतीय ब्रांड्स की पहुंच में होंगे मेसी, ग्लोबल मार्केट में पहचान बनाने के लिए दांव लगाएंगी कंपनियांबैंक जमा में क्यों आ रही है गिरावट? HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने बताई अंदर की बातटाटा केमिकल्स का बयान, केन्या में सभी नियामकीय नियमों का कर रहे पालन

Project Nexus: प्लेटफॉर्म बनाएंगे रिजर्व बैंक और आसियान देश

Advertisement

Project Nexus: भारत, आसियान देशों के साथ सीमा पार भुगतान को आसान बनाने के लिए 'प्रोजेक्ट नेक्सस' शुरू करेगा

Last Updated- July 01, 2024 | 11:13 PM IST
Bank Holiday

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक फॉर इंटरनैशनल सेटलमेंट (बीआईएस) और एसोसिएशन ऑफ साउथ ईस्ट एशियन नेशंस (आसियान) के 4 केंद्रीय बैंकों के साथ प्रोजेक्ट नेक्सस के लिए समझौता किया है। यह सीमा पार खुदरा भुगतान के लिए सुविधा मुहैया कराने की एक बहुपक्षीय अंतरराष्ट्रीय पहल है।

उम्मीद की जा रही है कि यह प्लेटफॉर्म 2026 से शुरू हो जाएगा। यह मलेशिया, फिलिपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और भारत के घरेलू तेज भुगतान प्रणाली को इंटरलिंक करेगा। इन देशों के सेंट्रल बैंक, प्लेटफॉर्म के संस्थापक सदस्य और शुरुआती संचालक हैं।

रिजर्व बैंक ने कहा है, ‘इस सिलसिले में बीआईएस और संस्थापक देशों के केंद्रीय बैंकों, बैंक नेगारा मलेशिया (बीएनएम), बैंक ऑफ थाईलैंड (बीओटी), बैंगको सेन्ट्राल एनजी पिलिविनास (बीएसपी), मॉनेटरी अथॉरिटी ऑफ सिंगापुर (एमएएस) और भारतीय रिजर्व बैंक के बीच स्विटजरलैंड के बेसल में 30 जून, 2024 को समझौता हुआ।’इस प्लेटफॉर्म के लिए इंडोनेशिया विशेष पर्यवेक्षक के रूप में शामिल रहेगा।

Advertisement
First Published - July 1, 2024 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement