facebookmetapixel
Advertisement
अब छोटे शहरों में भी छाया प्रीमियम फूड का ट्रेंड! Flipkart पर कोरियन स्नैक्स और हेल्दी प्रोडक्ट्स की बढ़ी डिमांडBMW खरीदने की सोच रहे हैं? जल्द बढ़ सकती हैं कीमतें, कंपनी ने दिया बड़ा संकेतSBI Funds Management IPO का इंतजार खत्म! प्राइस बैंड फाइनल, जानें तारीख और अन्य डिटेल्सTata Motors का बड़ा प्लान! 2031 तक बेचेगी 12 लाख से ज्यादा कारें, 20% मार्केट शेयर पर नजरStock Market Today: GIFT Nifty के मजबूत संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी; US-Iran तनाव पर निवेशकों की नजरStocks To Buy Today: गिरते बाजार में कहां लगाएं पैसा? अजीत मिश्रा ने बताए Buy और Sell के दमदार स्टॉक्सStocks To Watch Today: आज कमाई करा सकते हैं ये शेयर! TCS, Tata Steel, SBI, TVS Motor समेत कई कंपनियों से आए बड़े अपडेटEditorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाई

Poland Plane Crash: विमान दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, 8 घायल

Advertisement

पोलैंड में खराब मौसम के चलते एक सेसना 208 विमान ‘स्काई डाइविंग’ केंद्र में बने हैंगर (विमानों के रखने का स्थान) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया

Last Updated- July 18, 2023 | 10:15 AM IST
Plane

Poland Plane Crash: पोलैंड में सोमवार को खराब मौसम के चलते एक सेसना 208 विमान ‘स्काई डाइविंग’ केंद्र में बने हैंगर (विमानों के रखने का स्थान) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग की प्रवक्ता मोनिका नोवाकोवस्का-ब्रिंडा ने बताया कि तूफानी मौसम के कारण विमान के पायलट और चार अन्य लोगों ने हैंगर में शरण ले रखी थी, लेकिन मध्य पोलैंड के क्रिसिनो में दोपहर के वक्त हुई दुर्घटना में इन सभी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए हैं।

क्रिसिनो प्रांत के गवर्नर सिल्वेस्टर डाब्रोवस्की ने कहा कि घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। क्रिसिनो वॉरसॉ के उत्तर पश्चिम में 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। दमकल कर्मियों और हवाई एंबुलेंस ने घायलों को नोवी ड्वोर माजोविकी क्षेत्र के अस्पतालों में पहुंचाया।

स्थानीय दमकल कर्मियों के प्रवक्ता कतारजीना अर्बनोवस्का ने बताया कि बचावकर्मी हैंगर में अब भी अन्य घायलों की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस Poland Plane Crash दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : Typhoon Talim : हांगकांग में ‘तालीम’ तूफान के कारण स्कूल एवं शेयर बाजार बंद

Advertisement
First Published - July 18, 2023 | 10:15 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement