facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

पैन गोंगशेंग होंगे चीन के केंद्रीय बैंक गवर्नर, गैंग की जगह लेंगे

Advertisement

पैन को कम्युनिस्ट पार्टी का सचिव नामित किए जाने के बाद से ही इसकी व्यापक चर्चा थी कि उन्हें केंद्रीय बैंक का गवर्नर बनाया जाएगा।

Last Updated- July 25, 2023 | 8:15 PM IST
Pan Gongsheng to replace Gang as China's central bank governor

चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष स्तर पर हुए अहम बदलावों के क्रम में पैन गोंगशेंग को चीन के केंद्रीय बैंक का अगला गवर्नर नियुक्त किया गया है। पीपल्स बैंक ऑफ चाइना के डिप्टी गवर्नर एवं चीन सरकारी बैंकिंग उद्योग के दिग्गज पैन गवर्नर के रूप में यी गैंग का स्थान लेंगे।

अमेरिका में प्रशिक्षित अर्थशास्त्री गैंग इस पद पर पांच साल रहे हैं। पीपल्स बैंक ऑफ चाइना का गवर्नर चीन में वित्तीय क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण हस्तियों में से एक होता है। हालांकि, उसका अधिकार सीमित ही होता है क्योंकि बैंकिंग क्षेत्र का नियंत्रण सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के पास ही रहता है।

पैन इसी महीने 60 साल के हुए हैं। उन्होंने आठ जुलाई को अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन से मुलाकात की थी। इसी से ऐसे संकेत मिले थे कि उन्हें अगला गवर्नर बनाया जाने वाला है।

Also read: China ने Qin Gang को विदेश मंत्री पद से हटाया, Wang Yi लेंगे उनका स्थान

पैन को कम्युनिस्ट पार्टी का सचिव नामित किए जाने के बाद से ही इसकी व्यापक चर्चा थी कि उन्हें केंद्रीय बैंक का गवर्नर बनाया जाएगा। पैन को 2015 में चीन के विदेशी मुद्रा विनिमय नियामक का प्रमुख नियुक्त किया गया था। इसके पहले वह एग्रीकल्चर बैंक ऑफ चाइना लि. के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 8:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement