facebookmetapixel
Advertisement
SBI Funds Management IPO का इंतजार खत्म! प्राइस बैंड फाइनल, जानें तारीख और अन्य डिटेल्सTata Motors का बड़ा प्लान! 2031 तक बेचेगी 12 लाख से ज्यादा कारें, 20% मार्केट शेयर पर नजरStock Market Today: GIFT Nifty के मजबूत संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी; US-Iran तनाव पर निवेशकों की नजरStocks To Buy Today: गिरते बाजार में कहां लगाएं पैसा? अजीत मिश्रा ने बताए Buy और Sell के दमदार स्टॉक्सStocks To Watch Today: आज कमाई करा सकते हैं ये शेयर! TCS, Tata Steel, SBI, TVS Motor समेत कई कंपनियों से आए बड़े अपडेटEditorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची 

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 9 मई के हमलों की साजिश रचने के दोषी हैं: पाकिस्तान सरकार

Advertisement

लाहौर की आतंकवाद रोधी अदालत ने पांच आतंकवाद मामलों में इमरान खान की अग्रिम जमानत आठ अगस्त तक बढ़ा दी।

Last Updated- July 22, 2023 | 8:47 AM IST
Imran Khan warned his candidates: Start election campaign otherwise tickets will be cut

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan Prime Minister Imran Khan) को लाहौर कोर कमांडर हाउस सहित सैन्य प्रतिष्ठानों पर ‘‘हमलों की साजिश रचने’’ का दोषी पाया गया है।

सरकारी अभियोजक ने एक आतंकवाद रोधी अदालत (एटीसी) में शुक्रवार को यह बात कही। लाहौर की आतंकवाद रोधी अदालत ने पांच आतंकवाद मामलों में खान की अग्रिम जमानत आठ अगस्त तक बढ़ा दी। एक विशेष अभियोजक ने शुक्रवार को एटीसी को बताया कि पंजाब पुलिस की एक संयुक्त जांच टीम (जेआईटी) ने नौ मई को सैन्य और देश के भवनों पर हुए हमलों की जांच पूरी कर ली है और इमरान खान को हिंसा के लिए उकसाने और अन्य आरोपों का दोषी पाया है।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान के दो अरब डॉलर के कर्ज को पुनर्गठित करने पर सहमत हुआ चीन

खान कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश हुए। अभियोजक फरहाद अली शाह ने कहा कि खान नौ मई के हमलों की साजिश रचने के दोषी हैं और सबूत इकट्ठा करने के लिए उनकी गिरफ्तारी जरूरी है। एटीसी न्यायाधीश अबेर गुल खान ने खान की अग्रिम जमानत आठ अगस्त तक बढ़ा दी और अभियोजक को अगली सुनवाई पर और अधिक दलीलें पेश करने का निर्देश दिया।

Advertisement
First Published - July 22, 2023 | 8:47 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement