facebookmetapixel
Advertisement
CNG Price Hike: 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े सीएनजी के दाम, दिल्ली में ₹80.09/KG हुई कीमत; चेक करें नोएडा-गाजियाबाद के रेटRajdhani Express Fire: तिरुवनंतपुरम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, थर्ड AC कोच जलकर खाकPersonal Loan रिजेक्ट हो रहा है? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां! अभी चेक करेंMilk Price Hike: 2,000 किलोमीटर दूर का युद्ध कैसे महंगा कर रहा है आपकी घर की चाय?क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलाव

पाकिस्तान के दो अरब डॉलर के कर्ज को पुनर्गठित करने पर सहमत हुआ चीन

Advertisement

पाकिस्तान ने कराची में दो परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाए हैं, जिनकी कुल क्षमता 2,117 मेगावाट है। इसके लिए चीन के निर्यात-आयात (एक्जिम) बैंक ने 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर का कर्ज दिया था।

Last Updated- July 21, 2023 | 1:41 PM IST
Pakistan got a loan of 658 million dollars from Asian Development Bank

चीन ने पाकिस्तान के दो अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक के कर्ज को दो साल के लिए पुनर्गठित करने पर सहमति जताई है। इस फैसले से नकदी संकट से जूझ रहे देश को बड़ी राहत मिलेगी, जो नए कर्ज के जरिए विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

समाचार पत्र एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से बताया कि गुरुवार को वित्त मंत्री इशाक डार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) ने इस्लामाबाद और बीजिंग के बीच हुए समझौते में संशोधन को मंजूरी दे दी।

ये भी पढ़ें : Imran Khan पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! ‘सिफर’ जांच में सहयोग नहीं करना पड़ सकता है भारी

पाकिस्तान ने कराची में दो परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाए हैं, जिनकी कुल क्षमता 2,117 मेगावाट है। इन संयंत्रों की कुल लागत 9.5 अरब अमेरिकी डॉलर है, जिसके लिए चीन के निर्यात-आयात (एक्जिम) बैंक ने 6.5 अरब अमेरिकी डॉलर का कर्ज दिया था। वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक पुनर्गठित किए गए दो अरब डॉलर के कर्ज में 62.5 करोड़ डॉलर इसी साल चुकाने थे। बाकी राशि अगले दो सालों में चुकानी थी।

पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।

ये भी पढ़ें : चीन रिश्तों को दुरुस्त करने के लिए अमेरिका के साथ चर्चा को तैयार: शी चिनफिंग

Advertisement
First Published - July 21, 2023 | 1:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement