facebookmetapixel
Advertisement
Dr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?TVS Motor ने बनाया ग्लोबल ग्रोथ रोडमैप, अफ्रीका और यूरोप पर रहेगा फोकस

पाकिस्तान को आईएमएफ से उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:38 PM IST

 नकदी की किल्लत से जूझ रहे पाकिस्तान की मदद के लिए एक राहत पैकेज पर मुहर लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के कार्यकारी मंडल की 29 अगस्त को बैठक होने वाली है। 
पाकिस्तानी मीडिया में शनिवार को प्रकाशित एक समाचार में वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल के हवाले से यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक आईएमएफ ने पाकिस्तान को राहत पैकेज से संबंधित आशय पत्र भेजा है। जिसके अध्ययन के बाद हस्ताक्षर कर वापस भेज दिया जाएगा।
उन्होंने उम्मीद जताई कि आईएमएफ के कार्यकारी मंडल की महीने के आखिर में होने वाली बैठक में पाकिस्तान के लिए राहत पैकेज पर मुहर लगा दी जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, आईएमएफ की यह अहम बैठक 29 अगस्त को होगी। इसमें पाकिस्तान के लिए आर्थिक मदद को एक अरब डॉलर से बढ़ाकर सात अरब डॉलर करने और इस सहायता कार्यक्रम को अगस्त 2023 तक बढ़ाने का प्रस्ताव मंजूरी के लिए रखा जाएगा। 
सूत्रों ने कहा कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर और चीन की तरफ से संयुक्त रूप से पाकिस्तान को चार अरब डॉलर की मदद देने पर सहमति जताने के बाद आईएमएफ की यह बैठक बुलाई गई है।

आईएमएफ से राहत पैकेज की मंजूरी मिलना पाकिस्तान के लिए काफी मायने रखता है। पाकिस्तान विदेशी मुद्रा के गहरे संकट का सामना कर रहा है। उसके पास बहुत कम विदेशी मुद्रा भंडार बचा है और आने वाले कुछ हफ्तों में उसके सामने भुगतान संतुलन का संकट भी खड़ा हो सकता है।

Advertisement
First Published - August 14, 2022 | 12:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement