facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स के भविष्य को लेकर सदस्य देशों में अलग-अलग राय, भारत का जोर समावेशी विकास पर तो चीन का तकनीक परRBI के निर्देश के बाद टाटा संस ला सकती है भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, तैयारी शुरू‘तकनीक और दुर्लभ खनिजों को हथियार बनाना तरक्की के लिए बन सकता है बाधा’, बिक्स में PM ने जताई चिंतास्थानीय मुद्रा में व्यापार का 16 साल पुराना सपना अब भी अधूरा, नई दिल्ली घोषणा पत्र में नहीं मिली जगहएयरटेल और जियो ने VI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा: नियम तोड़कर ग्राहक छीन रही है कंपनीHDFC बैंक के MD व CEO पद के लिए आंतरिक व बाहरी उम्मीदवार में सीधी टक्कर, RBI को भेजे गए दो नामक्लोजिंग ऑक्शन सेशन पर कारोबारियों ने सुझाव देना शुरू किया, VWAP और ट्रेडिंग टाइम पर अलग राय मिलीभारत-ईयू FTA से भारतीय कार कंपनियों के सामने सुनहरा मौका; मारुति, टाटा व महिंद्रा के लिए खुलेंगे दरवाजेEditorial: नई दिल्ली घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीति कामयाबी, चीन से रिश्तों में भी नई उम्मीदGST सपाट, फिर भी GDP ग्रोथ 7.8%? भारत के आर्थिक आंकड़ों पर क्यों उठे सवाल

Pakistan: चुनाव आयोग आम चुनाव के लिए 17 दिसंबर को कर सकता है कार्यक्रम का ऐलान

Advertisement

आयोग के सूत्रों के हवाले से खबर में कहा गया है कि वह मुल्क में "स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव" कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Last Updated- December 14, 2023 | 7:01 PM IST
खैबर-पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में छह चीनी नागरिक मारे गए, Pakistan: Six Chinese citizens killed in suicide attack in Khyber-Pakhtunkhwa

पाकिस्तान का चुनाव आयोग आठ फरवरी को होने वाले आम चुनावों का कार्यक्रम रविवार को घोषित कर सकता है। मीडिया में आई खबरों में गुरुवार को यह जानकारी दी गई है।

‘जियो न्यूज़’ ने खबर दी है, “पाकिस्तान चुनाव आयोग 17 दिसंबर को चुनाव कार्यक्रम का ऐलान करेगा और कार्यक्रम की घोषणा के अगले दिन से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।”

खबर में कहा गया है कि आयोग को आठ फरवरी को प्रांतीय असेंबली और संसद का चुनाव कराने की प्रक्रिया पूरी करने में 54 दिन लगेंगे।

आयोग के सूत्रों के हवाले से खबर में कहा गया है कि वह मुल्क में “स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव” कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

आयोग 142 जिला रिटर्निंग अधिकारियों और 859 रिटर्निंग अधिकारियों को प्रशिक्षण दे रहा है। इसने पूरे देश में उपायुक्तों के तबादलों और तैनाती को भी प्रतिबं धित कर दिया है।

Advertisement
First Published - December 14, 2023 | 7:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement