facebookmetapixel
Advertisement
रियल एस्टेट एजेंट्स की सरकार से मांग: बिल बनने पर नहीं, पेमेंट मिलने पर हो GST का कैलकुलेशनक्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम क्या है? निफ्टी-सेंसेक्स की क्लोजिंग कीमत अब कैसे तय होती हैशेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 281 अंक लुढ़का; निफ्ट 24,300 के नीचे पहुंचादेश में घटी बेरोजगारी: जुलाई में घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में रोजगार में सुधारगोल्ड-सिल्वर में कर सकते निवेश! ITI म्युचुअल फंड का नया मल्टी एसेट NFO लॉन्च, ₹500 से शुरू SIPFY27 की धमाकेदार शुरुआत! निफ्टी कंपनियों की PAT ग्रोथ 10 तिमाहियों में सबसे ज्यादा, कहां करें फोकस?टाटा संस की AGM पर गहराया संकट, सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड का पेंच नहीं सुलझा तो टल सकती है बैठकएयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेल

ओमान तट पर तेल टैंकर डूबा, 13 भारतीय समेत 16 लोग लापता

Advertisement

समुद्री सुरक्षा केंद्र ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ‘प्रेस्टीज फाल्कन’ जहाज के चालक दल में 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिक शामिल हैं।

Last Updated- July 17, 2024 | 10:09 AM IST
Ship
Representative Image

अफ्रीकी देश कोमोरोस के झंडे वाला एक तेल टैंकर ओमान के तट पर डूबने के बाद लापता हो गया, जिससे उसमें सवार चालक दल के 16 सदस्य लापता हो गए, जिनमें 13 भारतीय भी शामिल हैं।

ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि टैंकर दुक्म शहर में रस मदराकाह से 25 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में डूबा और संबंधित प्राधिकारियों के साथ मिलकर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है।

समुद्री सुरक्षा केंद्र ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि ‘प्रेस्टीज फाल्कन’ जहाज के चालक दल में 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिक शामिल हैं। इसमें कहा गया है, ‘‘जहाज के चालक दल के सदस्य अब भी लापता हैं। उनका पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी है।’’

जहाजरानी वेबसाइट ‘मरीन ट्रैफिक डॉट कॉम’ के अनुसार, यह जहाज दुबई के हमरिया बंदरगाहर से रवाना हुआ था और यमन के बंदरगाह शहर अदन की ओर जा रहा था। दुक्म बंदरगाह ओमान की प्रमुख तेल और गैस खनन परियोजनाओं का मुख्य हब है।

Advertisement
First Published - July 17, 2024 | 10:09 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement