facebookmetapixel
Advertisement
Axis AMC ने खरीदा Axis Securities का PMS बिजनेस, AUM बढ़कर ₹15,000 करोड़बारिश की कमी होगी दूर? 10 हजार किमी लंबी मॉनसूनी पट्टी से झमाझम बारिश के संकेतयूपी सरकार की मुफ्त स्कूटी योजना का किसे मिलेगा फायदा? जानिए पूरी डीटेलSteel Stocks: चीन का सस्ता स्टील बढ़ाएगा मुश्किलें? Q1 नतीजों से पहले भारतीय कंपनियों पर बढ़ा दबावSuzlon को 201.6 MW का बड़ा ऑर्डर, Waaree Group के पहले विंड एनर्जी के लिए समझौताJSW Energy vs Adani Green: किस शेयर पर ज्यादा बुलिश हैं ब्रोकरेज, कहां मिल सकता है बड़ा रिटर्न?Xtranet Technologies IPO में पैसा लगाएं या नहीं? जानें प्राइस बैंड, GMP और एक्सपर्ट ने क्या दी सलाहरियल एस्टेट का आउटलुक मजबूत, अब नहीं बिगड़ेंगे हालात; ऑफिस मार्केट बनेगा सबसे बड़ा सहारा!आय बढ़ी तो बीमा कवर भी बढ़ाएं? जानें टर्म प्लान अपडेट करना कब हो जाता है जरूरीLohia Corp IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला इश्यू, पैसा लगाएं या नहीं? जानें GMP, प्राइस बैंड और एक्सपर्ट की राय

पेसमेकर सर्जरी के बाद नॉर्वे के राजा हेराल्ड वी. अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य में सुधार

Advertisement

मलेशिया में छुट्टियों के दौरान नॉर्वे के राजा की हुई पेसमेकर सर्जरी

Last Updated- March 04, 2024 | 8:20 PM IST
Norway's King

नॉर्वे के राजा हेराल्ड वी. को सोमवार को ओस्लो यूनिवर्सिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। महल ने एक बयान में कहा कि 87 वर्षीय राजा को चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हेराल्ड मलेशिया में पेसमेकर सर्जरी कराने के एक दिन बाद रविवार देर रात एक मेडिकल विमान से नॉर्वे लौट आए।

पुलिस सुरक्षा में हेराल्ड एम्बुलेंस से ओस्लो के रिक्स अस्पताल पहुंचे। बयान में कहा गया कि बीमारी के चलते हेराल्ड दो सप्ताह तक अवकाश पर रहेंगे और इस दौरान उनके बेटे राजकुमार हाकोन राजा के कर्तव्यों को संभालेंगे। यूरोप के सबसे बुजुर्ग शासक मलेशिया में छुट्टियों के दौरान संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शाही घराने के अनुसार, राजा की हृदय गति कम होने के कारण शनिवार को सुल्तान मलीहा अस्पताल में उनकी पेसमेकर सर्जरी की गई थी। हेराल्ड अपना 87वां जन्मदिन मनाने के लिए अपनी पत्नी रानी सोनजा के साथ मलेशिया गए थे।

Advertisement
First Published - March 4, 2024 | 8:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement