facebookmetapixel
Advertisement
क्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीत

निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस के सिर सजा मिस यूनिवर्स-2023 का ताज

Advertisement

भारत की श्वेता शारदा शीर्ष 20 प्रतियोगियों की सूची में जगह बनाने में सफल रहीं।

Last Updated- November 19, 2023 | 12:42 PM IST
miss universe 2023

निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने वर्ष 2023 के लिए ‘मिस यूनिवर्स’ का ताज अपने नाम किया है। अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में उनके देश की यह पहली जीत है।

पलासियोस ने ‘मिस इंडिया’ श्वेता शारदा सहित 83 अन्य देशों की प्रतिभागियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यह खिताब अपने नाम किया। भारत की श्वेता शारदा शीर्ष 20 प्रतियोगियों की सूची में जगह बनाने में सफल रहीं।

‘मिस यूनिवर्स’ प्रतियोगिता का 72वां संस्करण शनिवार रात अल साल्वाडोर के सैन साल्वाडोर में जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में आयोजित किया गया था। ‘मिस यूनिवर्स’ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर यह जानकारी साझा की।

‘मिस यूनिवर्स’ ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया, ‘‘मिस यूनिवर्स-2023 शेन्निस पलासियोस हैं।’’ पलासियोस को अमेरिका की आर’बोनी गेब्रियल ने ताज पहनाया, जिन्होंने वर्ष 2022 के लिए मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था।

इस कार्यक्रम में मिस थाईलैंड एन्टोनिया पोर्सिल्ड प्रथम रनर-अप और मिस ऑस्ट्रेलिया मोरया विल्सन दूसरी रनर-अप रहीं। समारोह में अमेरिकी गायक-गीतकार जॉन लीजेंड ने अपने लोकप्रिय गीत ‘‘ऑल ऑफ मी’’ का प्रदर्शन किया।

Advertisement
First Published - November 19, 2023 | 12:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement