facebookmetapixel
Advertisement
RBI का बड़ा प्रस्ताव: अब एक ही जमा श्रेणी पर ग्राहकों को अलग-अलग ब्याज दे पाएंगे बैंकरुपये की गिरावट से बदले अमीरों के सुर! डॉलर पर फिदा हुए देश के धनाढ्य, विदेश में निवेश की मची होड़MSCI EM इंडेक्स के टॉप 10 शेयरों में एक भी भारतीय कंपनी नहीं, पिछले दो दशकों में पहली बार हुआ ऐसापेट्रोल-डीजल की महंगाई का असर: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री तेज, मई में रिकॉर्ड 11% हुई हिस्सेदारीतेल कंपनियों को मामूली राहत: ईंधन के दाम बढ़ने से OMC का घाटा हुआ कम, पर चुनौती अभी भी बरकरार12वीं के नतीजों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, परीक्षा प्रबंधन और रुके हुए रिजल्ट को लेकर CBSE से मांगा जवाबभाजपा के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन का एकजुटता का संकल्प, ममता बोलीं: आपसी बयानबाजी से बचें विपक्षी दलमोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर देशव्यापी जश्न मनाएगा NDA, बुधवार को दिल्ली में जुटेंगे गठबंधन के सभी नेतापश्चिम एशिया में दोबारा भड़की युद्ध की आग: भारत ने जताई गहरी चिंता, भारतीयों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाहईरान-इजरायल तनाव से हिला फॉरेक्स मार्केट, एक ही दिन में 0.8% टूटकर 95.71 पर पहुंचा रुपया

Nepal Earthquake: भूकंप के बाद के झटकों में 16 और लोग घायल

Advertisement

देश में आठ साल पहले विनाशकारी भूकंप आया था जिसमें 153 लोगों की मौत हो गई थी और 266 लोग घायल हुए थे।

Last Updated- November 07, 2023 | 3:21 PM IST

पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट में सोमवार को तीन बार चार से अधिक तीव्रता के भूकंप के झटके आने के बाद कम से कम 16 लोग घायल हो गए।

नेपाल के इसी क्षेत्र में कुछ दिन पहले आए जबरदस्त भूकंप के बाद सोमवार को फिर से भूकंप के झटके आए। सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश में आठ साल पहले विनाशकारी भूकंप आया था जिसमें 153 लोगों की मौत हो गई थी और 266 लोग घायल हुए थे। सोमवार को भूकंप के बाद के झटकों में घायल हुए लोगों के साथ नेपाल में भूकंप में घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 266 हो गई है।

सुरक्षा एजेंसियों से अधिकारियों ने कहा, ‘‘पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट में सोमवार दोपहर को तीन बार चार से अधिक तीव्रता के भूकंप के झटके आए जिसमें 16 लोग घायल हो गए। रुकुम पश्चिम में 10 लोग घायल हुए और छह अन्य जाजरकोट में घायल हुए।’’

नेपाल में पिछले शुक्रवार आधी रात को 6.4 तीव्रता का भूकंप का झटका आया था। इसके बाद से देश में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी नेपाल में जाजरकोट और रुकुम जिलों में आए भूकंप के झटकों से करीब 8,000 मकानों को क्षति पहुंची है।

प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘‘प्रचंड’’ के प्रेस समन्वयक सौर्य किरण शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री प्रचंड ने जाजरकोट भूकंप के बाद की स्थिति और हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा के लिए मंगलवार को सर्वदलीय बैठक का आह्वान किया। बैठक में मुख्य रूप से भूकंप के बाद किये जाने वाले राहत एवं पुनर्वास कार्यों से संबंधित मामलों पर चर्चा की जायेगी।

राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल मंगलवार दोपहर को काठमांडू से भूकंप प्रभावित जिलों जाजरकोट और रुकुम पश्चिम के निरीक्षण दौरे पर रवाना होंगे। जाजरकोट भूकंप के मद्देनजर राष्ट्रपति पौडेल ने बुधवार से शुरू होने वाली अपनी 10 दिवसीय यूरोप यात्रा भी रद्द कर दी।

Advertisement
First Published - November 7, 2023 | 3:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement