facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

इस साल अमेरिकी कंपनियों का घटेगा मुनाफा: Morgan Stanley

Advertisement
Last Updated- June 06, 2023 | 2:27 PM IST
morgan stanley

कमाई के लिहाज से यह साल अमेरिकी कंपनियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley) ने इस साल S&P 500 कंपनियों के मुनाफे में 16 फीसदी की गिरावट की चेतावनी दी है। हालांकि अगले साल (2024) में अमेरिकी कंपनियां की कमाई अच्छी होगी क्योंकि विश्लेषकों का कहना है कि फेडरल रिजर्व की नीति अधिक उदार हो जाएगी।

माइकल विल्सन की अगुवाई वाले मॉर्गन स्टेनली के एनालिस्ट्स की एक टीम ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि अगले साल अमेरिकी कंपनियों के मुनाफे में 23 फीसदी तक का उछाल आ सकता है।

वॉल स्ट्रीट बैंक ने चेतावनी दी कि S&P कंपनियों का EPS 2023 में 195 डॉलर लुढ़ककर 185 डॉलर तक पहुंच सकता है और अगले साल बढ़कर 239 डॉलर तक जा सकता है।

विल्सन ने कहा, ‘2020 में शुरू हुआ बूम/बस्ट पीरियड वर्तमान में EPS के बस्ट पार्ट में है। मॉर्गन स्टेनली ने S&P के 2024 में 4,200 के स्तर पर पहुंच जाने का अनुमान जताया है। जबकि 2023 के अंत के लक्ष्य को 3,900 पर अपरिवर्तित रखा। शुक्रवार को इंडेक्स 4,282.37 पर बंद हुआ था।

मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि कुछ सकारात्मक खबरों, फेडरल रिजर्व के रुख में बदलाव की उम्मीद, तरलता में लगातार सुधार, और AI के चलते Nvidia Corp के शेयरों में आई तेजी के दम पर S&P में तेजी देखने को मिली है। बैंक ने कहा कि इन वजहों से बाजार में सुधार आया है।

Advertisement
First Published - June 6, 2023 | 2:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement