facebookmetapixel
Advertisement
माल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्डEPS Pension Hike: पेंशन बढ़कर 7,500 रुपये होगी या नहीं? सरकार ने लाखों EPFO सदस्यों को दिया साफ जवाबAxis AMC ने खरीदा Axis Securities का PMS बिजनेस, AUM बढ़कर ₹15,000 करोड़बारिश की कमी होगी दूर? 10 हजार किमी लंबी मॉनसूनी पट्टी से झमाझम बारिश के संकेतयूपी सरकार की मुफ्त स्कूटी योजना का किसे मिलेगा फायदा? जानिए पूरी डीटेलSteel Stocks: चीन का सस्ता स्टील बढ़ाएगा मुश्किलें? Q1 नतीजों से पहले भारतीय कंपनियों पर बढ़ा दबाव

कोविड शिखर बैठक में शामिल होंगे मोदी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:05 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को द्वितीय वैश्विक कोविड शिखर बैठक में डिजिटल माध्यम से हिस्सा लेंगे जिसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के निमंत्रण पर हिस्सा लेंगे। शिखर बैठक में कोविड महामारी की चुनौतियों से निपटने के नए कदमों एवं मजबूत वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा ढांचा तैयार करने के बारे में चर्चा होगी।
बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री इस शिखर बैठक के उद्घाटन सत्र में ‘महामारी के तनाव की रोकथाम एवं तैयारियों को प्राथमिकता’ विषय पर संबोधन देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रथम वैश्विक कोविड शिखर बैठक में 22 मई 2021 को हिस्सा लिया था जिसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने की थी। बयान में कहा गया है, ‘भारत ने सुरक्षित एवं किफायती टीके, दवा, जांच एवं उपचार की कम लागत वाली स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकसित करके तथा जीनोम निगरानी एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए क्षमता निर्माण के जरिये इस महामारी से मुकाबला करने के वैश्विक प्रयासों में अहम भूमिका निभाई है।’
विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ मिलकर वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा ढांचा को मजबूत बनाने एवं इसमें सुधर करने के मकसद से बहुस्तरीय मंचों पर सक्रियता के साथ काम किया। इस शिखर बैठक में कई देशों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इसमें ‘केरिकॉम’ समूह के अध्यक्ष के रूप में बेलीज हिस्सा लेगा। इसके अलावा अफ्रीकी यूनियन के अध्यक्ष के रूप में सेनेगल, समूह 20 के अध्यक्ष के रूप में इंडोनेशिया तथा समूह 7 के अध्यक्ष के रूप में जर्मनी भी हिस्सा लेगा।    

Advertisement
First Published - May 11, 2022 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement