facebookmetapixel
Advertisement
निर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्ड

अबूधाबी पहुंचे मोदी, राष्ट्रपति से मुलाकात की

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:57 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अबुधाबी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति और अबूधाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘एक विशेष सद्भाव के तहत, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबूधाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ, प्रधानमंत्री से मिलने के लिए अबूधाबी हवाई अड्डे पर मौजूद थे।’ मोदी ने अरबी एवं अंग्रेजी भाषाओं में ट्वीट किया, ‘मैं अपने भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के विशेष सद्भाव से प्रभावित हूं जो मेरी अगवानी के लिए अबुधाबी हवाई अड्डे पर आए। उनका आभारी हूं।’
पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात के नेता के नए राष्ट्रपति के रूप में चुनाव के बाद यह दोनों नेताओं की पहली मुलाकात है। शेख मोहम्मद के साथ अपनी मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने शेख खलीफा के निधन पर व्यक्तिगत रूप से संवेदना व्यक्त की। शेख खलीफा का लंबी बीमारी के बाद 73 साल की आयु में 13 मई को निधन हो गया था। मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए उन्हें एक महान राजनेता और दूरदर्शी नेता बताया था जिनके नेतृत्व में दोनों देशों के संबंध समृद्ध हुए। भारत ने शेख खलीफा के निधन के बाद एक दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की थी। शेख खलीफा संयुक्त अरब अमीरात के संस्थापक राष्ट्रपति शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के सबसे बड़े पुत्र थे। वह तीन नवंबर 2004 से अपनी मृत्यु तक संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबूधाबी के शासक रहे। मोदी जर्मनी में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद यहां संक्षिप्त यात्रा पर पहुंचे। प्रधानमंत्री ने जर्मनी में शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व के कई नेताओं से मुलाकात की और वैश्विक कल्याण एवं समृद्धि को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूएई 2019-20 में चीन और अमेरिका के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था। वर्ष 2020-21 के लिए लगभग 16 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि के साथ संयुक्त अरब अमीरात (अमेरिका और चीन के बाद) भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य था। भारत के करीब 34 लाख प्रवासी संयुक्त अरब अमीरात में रहते हैं और वे यहां का सबसे बड़ा जातीय समुदाय हैं तथा उनकी संख्या देश की आबादी का करीब 35 प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - June 29, 2022 | 12:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement