facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Los Angeles Protests: ट्रंप के आदेश पर नैशनल गार्ड की तैनाती, प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग 101 को किया बंद

Advertisement

लॉस ऐंजलिस में ट्रंप के आदेश पर नैशनल गार्ड की तैनाती के विरोध में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे, राजमार्ग 101 बंद किया और पुलिस के साथ टकराव के बीच हिंसा फैली।

Last Updated- June 09, 2025 | 11:26 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के आदेश पर लॉस ऐंजलिस में ‘नैशनल गार्ड’ के जवानों की असाधारण तैनाती को लेकर रविवार को तनाव और बढ़ गया, जहां हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए, उन्होंने एक प्रमुख राजमार्ग पर जाम लगा दिया और स्वचालित गाड़ियों में आगजनी की। स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और रबर की गोलियां चलाईं। इस दौरान पुलिसकर्मियों को घोड़ों पर सवार होकर सड़कों पर गश्त करते देखा गया और शील्ड पहने कुछ पुलिसकर्मी संघीय केंद्रों की सुरक्षा के लिए तैनात सैन्य जवानों के पीछे खड़े देखे गए। सैन्य जवानों को उस हिरासत केंद्र की सुरक्षा में भी तैनात किया गया है जहां हाल के दिनों में कुछ अप्रवासियों को ले जाया गया था।

पुलिस ने प्रदर्शन को गैरकानूनी सभा घोषित किया और शाम होते-होते कई प्रदर्शनकारी लौटने लगे लेकिन मौके पर डटे प्रदर्शनकारियों ने पास के एक पार्क से कुर्सियां लाकर एक अस्थायी अवरोधक बना दिया तथा दूसरी तरफ खड़े पुलिसकर्मियों पर वस्तुएं फेंकना शुरू कर दिया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने राजमार्ग 101 अवरुद्ध कर पुलिस पर पथराव किया। भाषा

 

Advertisement
First Published - June 9, 2025 | 10:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement