facebookmetapixel
Advertisement
क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलावExplainer: क्यों बढ़ रहा है टाटा संस पर पब्लिक होने का दबाव? अंदरूनी कलह व RBI के नियमों का पूरा सचDividend Stocks: अगले हफ्ते L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्टभारतीयों के लिए दुबई में घर खरीदना होगा आसान, रेजीडेंसी वीजा के लिए प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत सीमा खत्मआसमान में भारत की ताकत बढ़ाने की जरूरत, वायुसेना ने ‘घातक’ स्टेल्थ ड्रोन कार्यक्रम को तेज करने पर दिया जोर

Libya floods: पूर्वी लीबिया में बाढ़ से कम से कम 30 हजार लोग विस्थापित हुए- UN

Advertisement

भूमध्यसागर से उठे तूफान ‘डेनियल’ के कारण रविवार रात हुई बारिश से अचानक आई बाढ़ ने पूर्वी लीबिया के कई शहरों में भारी तबाही मचाई है, लेकिन डर्ना शहर में सबसे अधिक नुकसान हुआ।

Last Updated- September 13, 2023 | 5:19 PM IST
At least 30 thousand people displaced by floods in eastern Libya: UN

लीबिया के एक शहर में बाढ़ से मची तबाही के बाद बचावकर्मियों को मलबे से बुधवार तक दो हजार से अधिक शव मिले हैं और कम से कम 30 हजार लोग विस्थापित हुए हैं। भूमध्यसागर से उठे तूफान ‘डेनियल’ के कारण रविवार रात हुई बारिश से अचानक आई बाढ़ ने पूर्वी लीबिया के कई शहरों में भारी तबाही मचाई है, लेकिन डर्ना शहर में सबसे अधिक नुकसान हुआ।

डर्ना में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से बांध टूटे

डर्ना में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से बांध टूट गये, जिनका पानी आसपास के इलाकों में घुस गया। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी ने बताया कि बाढ़ के कारण तटीय शहर डर्ना में बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान हुआ और कम से कम 30,000 लोग विस्थापित हुए। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने बताया कि बाढ़ के कारण डर्ना शहर में बुनियादी ढांचे को काफी नुकसान हुआ है। उसने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में पहुंचना मानवीय सहायताकर्मियों के लिए काफी कठिन काम है।

पूर्वी लीबिया के स्वास्थ्य मंत्री उस्मान अब्दुल जलील ने कहा कि बुधवार सुबह तक दो हजार से अधिक शव मिले हैं और उनमें से आधे से अधिक शवों को डर्ना में सामूहिक कब्रों में दफनाया गया। उन्होंने बताया कि बचाव दलों ने कुछ शव समुद्र से बरामद किये। संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी के अनुसार डर्ना में बाढ़ के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं या नष्ट हो गईं। इसके अनुसार शहर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने वाले डर्ना नदी पर बने पुल भी ढह गए हैं।

Also read: Libya Floods: डर्ना शहर में बाढ़ से मरने वाले 700 लोगों को दफन किया गया, देश में 10 हजार से ज्यादा लोग लापता

पड़ोसी देशों ने बचाव दल और मानवीय सहायता भेजी

लीबिया में रेड क्रॉस अंतरराष्ट्रीय कमेटी के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख यान फ्राइडेज ने ‘फ्रांस24’ को बताया कि डर्ना शहर में बाढ़ से जबरदस्त तबाही मची है। उन्होंने बताया कि सैनिकों, सरकारी कर्मचारियों, स्वयंसेवियों और निवासियों सहित स्थानीय आपात सेवाओं से जुड़े लोग बचाव अभियान में शामिल हैं। लीबिया के पड़ोसी देशों मिस्र, अल्जीरिया और ट्यूनीशिया, साथ ही तुर्किये और संयुक्त अरब अमीरात ने बचाव दल और मानवीय सहायता भेजी हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका राहत संगठनों को आपात वित्तीय सहायता भेज रहा है और अतिरिक्त मदद प्रदान करने के लिए लीबिया के अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र के साथ समन्वय कर रहा है। सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, पूर्वी लीबिया के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अबू-लामोशा ने मंगलवार को डर्ना में मरने वालों की संख्या 5,300 से अधिक बताई थी। उन्होंने कहा था कि पूर्वी लीबिया के अन्य शहरों में कई और लोगों के मारे जाने की आशंका है।

Advertisement
First Published - September 13, 2023 | 5:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement