facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

इजराइल ने गाजा के रॉकेट हमले के बाद जारी किया ‘युद्ध के लिए तैयार रहने’ का अलर्ट

Advertisement

इजराइली सेना ने कहा कि हमास ने आज सुबह रॉकेट हमले के साथ ही इजराइली क्षेत्र में आतंकी घुसपैठ की घटना को अंजाम दिया है।

Last Updated- October 07, 2023 | 1:21 PM IST
Israel Palestine conflict: Israel declares 'state of readiness for war' after massive rockets, infiltration in its southern area
Reuters

Israel Palestine Conflict: हमास की तरफ से भारी संख्या में रॉकेट दागे जाने और दक्षिणी इजराइल में उग्रवादियों की घुसपैठ के बाद इजराइल ने शनिवार सुबह ‘युद्ध के लिए तैयार रहने’ का अलर्ट मैसेज जारी किया। हमास के रॉकेट हमले में एक महिला की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हुए हैं।

इजराइली मंत्रालयों ने दिया बयान

रक्षा मंत्री के कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने IDF की आवश्यकताओं के अनुसार आरक्षित सैनिकों के मसौदे को मंजूरी दे दी है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सुरक्षा प्रतिष्ठानों के सभी प्रमुखों के साथ मौजूदा सुरक्षा हालात का जायजा लेने के लिए रक्षा मंत्रालय मुख्यालय रवाना हो गए हैं।

इजराइल रक्षा बल (IDF) ने एक बयान में कहा कि चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं और कार्य योजनाओं को मंजूरी दे रहे हैं।

इजराइली सेना ने कहा- परिणाम के लिए जिम्मेदार होगा हमास

इजराइली सेना के बयान में कहा गया, ‘IDF युद्ध के लिए तैयार रहने की स्थिति की घोषणा करता है। हमास… जो इस हमले के पीछे है, घटनाओं के परिणाम के लिए जिम्मेदार होगा।’

Also Read: Israel Palestine Conflict: फलस्तीनी उग्रवादियों ने इजराइल में दागे दर्जनों रॉकेट, देशभर में सुनाई दिए सायरन

गाजा के हमले में 1 महिला की मौत, 16 घायल

बचाव एवं राहत सेवाओं के प्रभारी मैगन डेविड एडोम ने कहा कि आज सुबह दक्षिणी और मध्य इजराइल पर रॉकेट हमलों में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए।

बचाव सेवा में लगे अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से दो लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं।

IDF ने कहा- चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

IDF ने चेतावनी दी कि आज सुबह हमास की ओर से अचानक की गई कार्रवाई की उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

इजराइली सेना ने कहा कि हमास ने आज सुबह रॉकेट हमले के साथ ही इजराइली क्षेत्र में आतंकी घुसपैठ की घटना को अंजाम दिया है।

Also Read: Sudan crisis: सूडान के हिंसाग्रस्त इलाकों में भीषण गोलीबारी, 11 लोगों की मौत; 90 घायल

हमले के पीछे जिम्मेदार कौन?

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, हमास की सैन्य शाखा के प्रमुख मोहम्मद दीफ ने एक बयान में कहा, ‘हमने दुश्मन को अल-अक्सा मस्जिद के खिलाफ अपनी आक्रामकता जारी नहीं रखने की चेतावनी दी।’

इजराइली सेना ने गाजा पट्टी के नजदीकी शहरों के निवासियों को अपने घरों में रहने और बाकी जनता को बम से बचाव वाले आश्रयों के पास रहने के निर्देश जारी किए हैं।

Advertisement
First Published - October 7, 2023 | 1:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement