facebookmetapixel
Advertisement
Gold silver price today: अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों से सोना चढ़ा, चांदी भी ₹2033 उछलीCoding Agents का बढ़ता जलवा, क्या अब इंजीनियरों की जरूरत होगी खत्म? Datadog CTO ने बताया AI का असली असरमॉनसून कमजोर पड़ा तो कौन चुकाएगा कर्ज? NBFC के लिए बढ़ा बड़ा जोखिमसरकारी बैंक जुटाएंगे 30 अरब डॉलर! SBI अकेले करेगा 10 अरब डॉलर का इंतजामMSME को अब पैसे के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार? नया कानून बदलेगा नियमसहकारी समितियों के लिए बदलेंगे नियम! NCDC को मिल सकती हैं नई ताकतेंचीन-पाकिस्तान सीमा के पास Solar-Wind प्रोजेक्ट पर रोक! सरकार ने बनाए नए नियमदवाओं की MRP पर लग सकती है नई लगाम, सरकार जांच रही ट्रेड मार्जिन का फॉर्मूलाIndia Investment: वैश्विक तनाव के बीच भारत में ₹26.75 लाख करोड़ निवेश का ऐलान, 56% पैसा IT और AI सेक्टर मेंSignature Global का बड़ा दांव! Delhi-NCR से बाहर 150 एकड़ तक की जमीन पर नजर, ₹15,000 करोड़ के लॉन्च का प्लान

इजराइल ने गाजा में जमीनी हमलों को किया तेज, भीड़भाड़ वाले इलाकों को खाली करने के आदेश

Advertisement

गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि युद्ध में दो तिहाई महिलाओं और बच्चों सहित 20,900 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Last Updated- December 27, 2023 | 2:47 PM IST

इजराइली सुरक्षा बलों ने मंगलवार को फलस्तीन के भीड़भाड़ वाले इलाकों में बमबारी करने और लोगों से इलाका खाली करने का आदेश देने के बाद मध्य गाजा के शहरी शरणार्थी शिविरों में अपने जमीनी हमले का विस्तार किया।

गाजा के मुख्य दूरसंचार प्रदाता ने इन इलाकों में सेवाओं में “पूर्ण रुकावट” की घोषणा की। संभावित नए युद्ध क्षेत्र का खुलना इंगित करता है कि आगे की राह विनाशकारी और लंबी है, क्योंकि दक्षिणी इजराइल पर सात अक्टूबर के हमले के बाद इजराइल ने हमास को कुचलने का संकल्प लिया है।

कई हफ्तों से इजराइली सेना उत्तरी गाजा और दक्षिणी शहर खान यूनिस में भारी लड़ाई में जुटी हुई है, जिसने फलस्तीनियों को शरण लेने के लिए क्षेत्र के छोटे क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है।

अमेरिका ने कहा कि इजराइल के रणनीतिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर, विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार जेक सुलिवन के साथ बैठक कर रहे थे।

संघर्ष विराम के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव और हताहत होने वाले नागरिकों की संख्या में कमी लाने के अमेरिकी आह्वान के बावजूद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी कि लड़ाई ‘खत्म’ होने के करीब नहीं है।

नेतन्याहू ने कहा, “हमास के आतंकवादियों से हमारा यही कहना है कि हम तुम्हारे पास पहुंचेंगे और तुम्हें खत्म कर देंगे।” इजराइल का आक्रमण हाल के इतिहास में सबसे विनाशकारी सैन्य अभियानों में से एक है।

गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि युद्ध में दो तिहाई महिलाओं और बच्चों सहित 20,900 से अधिक लोगों की मौत हुई है। एजेंसी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 240 लोग मारे गए।

Advertisement
First Published - December 27, 2023 | 2:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement