facebookmetapixel
Advertisement
जी20 में कारपूलिंग और बसों के इस्तेमाल से 2050 तक तेल पर 90 अरब डॉलर की बचत संभवCAS पर सेबी का बड़ा कदम, डेरिवेटिव सेटलमेंट कीमत तय करने का तरीका बदलेगारिफर्बिश्ड मेडिकल उपकरणों के आयात पर सरकार की समिति की चर्चा जारी, नियम अब तक नहींNBFC क्षेत्र में सिक्योरिटाइजेशन को बढ़ावा देने की जरूरत : RBI के डिप्टी गवर्नरFSSAI की सख्ती का असर, रेस्टोरेंट में नियमों से जुड़े सवाल 40% बढ़ेभारत-न्यूजीलैंड एफटीए अगले महीने से लागू होने की संभावना, न्यूजीलैंड संसद की मंजूरी बाकीभारत-बेल्जियम व्यापार 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ेगा सहयोगमाइक्रो ड्रामा में मुनाफे की नई लहर, FY32 तक ₹25,500 करोड़ पहुंचने का अनुमानई-कॉमर्स कर्मचारियों पर सुरक्षा का संकट, 62% के पास स्वास्थ्य बीमा नहींपुराने भारी वाहनों में 4,000-5,000 रुपये का रेट्रोफिट डिवाइस, प्रदूषण 90 फीसदी तक घटेगा

इजराइल ने हिजबुल्ला के नेता को निशाना बनाकर चरमपंथी समूह पर हमला किया

Advertisement

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 91 अन्य लोग घायल हो गए।

Last Updated- September 28, 2024 | 9:13 AM IST
Hezbollah

इजराइली सेना ने हिजबुल्ला के नेता को निशाना बनाकर बेरूत स्थित इसके केंद्रीय मुख्यालय पर हमला किया, जहां एक के बाद एक भीषण विस्फोटों से कई ऊंची इमारतें ध्वस्त हो गईं। इजराइल की सेना ने यह जानकारी दी।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 91 अन्य लोग घायल हो गए। लेबनान की राजधानी में इस हमले के कारण संघर्ष के पूर्ण युद्ध में बदलने की आशंकाएं प्रबल हो गई हैं।

इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अमेरिकी अधिकारी समेत दो अधिकारियों ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि यह हमला हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्लाह को निशाना बनाकर किया गया था। हालांकि इजराइली सेना ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नसरल्लाह हमला स्थल पर मौजूद था या नहीं। इस संबंध में हिजबुल्ला ने भी टिप्पणी नहीं की। मृतकों की संख्या में और वृद्धि होने की आशंका है क्योंकि हताहतों की तलाश के लिए छह इमारतों के मलबे में तलाश अभियान अब भी जारी है।

प्रारंभिक विस्फोट के बाद इजराइल ने दक्षिणी उपनगरों के अन्य क्षेत्रों पर कई हमले किए। इन हमलों के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका की अपनी यात्रा अचानक जल्द समाप्त करके स्वदेश लौट आए। इससे पहले उन्होंने संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया था। नेतन्याहू ने अपने संबोधन में संकल्प लिया था कि हिजबुल्ला के खिलाफ इजराइल का अभियान जारी रहेगा।

उनकी टिप्पणियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थित युद्ध विराम की उम्मीदों को और कम कर दिया। विस्फोटों की खबर तब आई जब नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सैन्य सहायक ने उनके कान में फुसफुसाकर कुछ कहा जिसके बाद नेतन्याहू ने संवाददाता सम्मेलन तुरंत समाप्त कर दिया।

इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि सेना ने आवासीय इमारतों के नीचे स्थित हिजबुल्ला के मुख्यालय को निशाना बनाया। लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, बेरूत में दहिया उपनगर के घनी आबादी वाले और मुख्यतः शिया बहुल जिले हरेत हरीक में रात में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों में छह इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं। खबर में कहा गया है कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इससे बेरूत से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर में स्थित इमारतें भी हिल गईं।

लेबनान में इजराइल के हवाई हमलों में इस सप्ताह नाटकीय रूप से तेजी आई है। उसने कहा है कि वह अपने क्षेत्र में 11 महीने से अधिक समय से जारी हिजबुल्ला की गोलाबारी को रोकने के लिए कटिबद्ध है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस सप्ताह लेबनान में हमलों में मारे गए लोगों की संख्या 720 से अधिक हो गई है जिनमें कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

Advertisement
First Published - September 28, 2024 | 9:13 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement