facebookmetapixel
Advertisement
ब्रिक्स के भविष्य को लेकर सदस्य देशों में अलग-अलग राय, भारत का जोर समावेशी विकास पर तो चीन का तकनीक परRBI के निर्देश के बाद टाटा संस ला सकती है भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, तैयारी शुरू‘तकनीक और दुर्लभ खनिजों को हथियार बनाना तरक्की के लिए बन सकता है बाधा’, बिक्स में PM ने जताई चिंतास्थानीय मुद्रा में व्यापार का 16 साल पुराना सपना अब भी अधूरा, नई दिल्ली घोषणा पत्र में नहीं मिली जगहएयरटेल और जियो ने VI पर लगाया गंभीर आरोप, कहा: नियम तोड़कर ग्राहक छीन रही है कंपनीHDFC बैंक के MD व CEO पद के लिए आंतरिक व बाहरी उम्मीदवार में सीधी टक्कर, RBI को भेजे गए दो नामक्लोजिंग ऑक्शन सेशन पर कारोबारियों ने सुझाव देना शुरू किया, VWAP और ट्रेडिंग टाइम पर अलग राय मिलीभारत-ईयू FTA से भारतीय कार कंपनियों के सामने सुनहरा मौका; मारुति, टाटा व महिंद्रा के लिए खुलेंगे दरवाजेEditorial: नई दिल्ली घोषणापत्र भारत की बड़ी कूटनीति कामयाबी, चीन से रिश्तों में भी नई उम्मीदGST सपाट, फिर भी GDP ग्रोथ 7.8%? भारत के आर्थिक आंकड़ों पर क्यों उठे सवाल

कतर: नौसैनिकों से मिले भारतीय राजदूत

Advertisement

भारतीय नागरिकों को पहले भी राजनयिक सहायता प्रदान की गई थी। नौसेना के पूर्व कर्मियों को 26 अक्टूबर को कतर की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी।

Last Updated- December 07, 2023 | 10:54 PM IST
here is degree of prejudice: MEA on Trudeau's allegations against India on killing of Khalistani separatist
Representative Image

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि कतर में भारतीय राजदूत ने 3 दिसंबर को नौसेना के 8 पूर्व कर्मियों से मुलाकात की, जिन्हें अक्टूबर में वहां एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मौत की सजा के खिलाफ अपील पर दो सुनवाई पहले ही हो चुकी है।

बागची ने कहा, ‘हम मामले पर बारीकी से नजर रख रहे हैं और सभी कानूनी और राजनयिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। हमारे राजदूत को 3 दिसंबर को जेल में उन सभी 8 लोगों से मिलने दिया गया।’

भारतीय नागरिकों को पहले भी राजनयिक सहायता प्रदान की गई थी। नौसेना के पूर्व कर्मियों को 26 अक्टूबर को कतर की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने फैसले को ‘चौंकाने’ वाला करार देते हुए मामले में सभी कानूनी विकल्प तलाशने की प्रतिबद्धता जताई है। निजी कंपनी अल दाहरा के साथ काम करने वाले भारतीय नागरिकों को कथित जासूसी के एक मामले में पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 10:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement