facebookmetapixel
Advertisement
Personal Loan लेने वाले की हो जाए मौत तो कौन भरेगा EMI? जानिए क्या कहते हैं नियमAI Stocks: महंगे चिप्स बिगाड़ सकते हैं AI का खेल! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव सेक्टर चुनने की सलाहStock Market Today: GIFT Nifty 100 अंक उछला, एशियाई बाजारों में रिकवरी; आज शेयर बाजार में दिख सकती है दमदार शुरुआतStocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज कौन मचाएगा धमाल? Adani, BPCL, मारिको, टाटा मोटर्स समेत ये स्टॉक्स रहेंगे फोकस मेंSugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकस

भारत ने रसायन HCFC 141बी को चरणबद्ध ढंग से समाप्त किया: रिपोर्ट

Advertisement

भारत ने ओजोन क्षयकारी पदार्थ और जलवायु को गर्म करने वाले रसायन 1,1-डाइक्लोरो-1-फ्लोरोइथेन (एचसीएफसी-141बी) को सफलतापूर्वक चरणबद्ध तरीके से खत्म कर दिया है।

Last Updated- December 03, 2023 | 11:33 PM IST

भारत ने ओजोन क्षयकारी पदार्थ और जलवायु को गर्म करने वाले रसायन एचसीएफसी 141बी को चरणबद्ध तरीके से सफलतापूर्वक समाप्त कर दिया है और ऐसी अन्य गैस, एचसीएफसी को समाप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। वैश्विक जलवायु वार्ता के दौरान रविवार को यहां जारी एक सरकारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

वार्षिक जलवायु वार्ता कॉप 28 के इतर एक कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मंत्रालय और यूएनडीपी द्वारा संयुक्त रूप से पेश की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि एचसीएफसी के लिए 35 प्रतिशत चरणबद्ध लक्ष्य को पार करते हुए भारत ने जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सहयोग और नवाचार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए 44 प्रतिशत की प्रभावशाली कटौती की है। एचसीएफसी प्रबंधन योजना (एचपीएमपी) चरण- दो में उल्लिखित भारत के सक्रिय उपायों ने वैश्विक जलवायु कार्रवाई के लिए उल्लेखनीय उदाहरण स्थापित किया है।

इसमें कहा गया है कि भारत ने ओजोन क्षयकारी पदार्थ और जलवायु को गर्म करने वाले रसायन 1,1-डाइक्लोरो-1-फ्लोरोइथेन (एचसीएफसी-141बी) को सफलतापूर्वक चरणबद्ध तरीके से खत्म कर दिया है। नए उपकरण निर्माण में ऐसी ही अन्य गैस हाइड्रोक्लोरोफ्लोरोकार्बन को खत्म करने में समय से आगे है।

विरोध-प्रदर्शन की अनुमति

संयुक्त राष्ट्र के कॉप28 जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भाग लेने वाले सदस्य देशों को रविवार को संयुक्त अरब अमीरात में जन विरोध देखने को मिला। इजराइल-हमास के बीच युद्ध की शुरुआत से लेकर पर्यावरण के मुद्दों तक यूएई में अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन देखा गया।

समझौते से भारत को परहेज

भारत ने 2030 तक वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को तीन गुना करने के संकल्प पर हस्ताक्षर करने से परहेज किया। इसका कारण यह था कि मसौदा पत्र में कोयले के इस्तेमाल को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने का उल्लेख था और इसका भारत समर्थन नहीं करता है। सम्मेलन में शामिल होने आए भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Advertisement
First Published - December 3, 2023 | 9:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement