facebookmetapixel
Advertisement
पहली बार लोन लेने से पहले जरूर जान लें ये बातें, एक गलती पड़ सकती है भारीकमजोर रिटर्न से AMC कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, ब्रोकरेज ने बताए अपने टॉप पिकन्यू टैक्स रिजीम के हिसाब से दिया टैक्स, पर ओल्ड रिजीम से भरा ITR तो क्या होगा? दिल्ली ITAT ने किया साफचीनी मिलों पर सरकार सख्त, पेराई सीजन शुरू होने से पहले करना होगा किसानों का बकाया भुगतानNPS वात्सल्य से जुड़े 4.9 लाख बच्चे! कैसे इस स्कीम से जुड़कर आप अपने संतान का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं?नेस्ले पर FSSAI का शिकंजा! NAN और Lactogen के दावों पर उठे सवाल, बायोटिन टेस्ट में भी मिली गड़बड़ीNSE IPO दूसरे दिन दोगुना भरा, QIB और NII से भारी डिमांड, लेकिन ग्रे मार्केट से सुस्त संकेतअदाणी ग्रुप के शेयरों में 15% तक उछाल, जेफरीज ने इन 4 शेयरों पर दी BUY रेटिंग, 43% तक अपसाइड के टारगेटभारत में iPhone 18 का क्रेज: Apple स्टोर्स पर खरीदारों की लगीं लाइनेंDefence PSU: दुगराजपट्टनम में नया शिपयार्ड बनाएगी मझगांव डॉक, ₹15,000 करोड़ का करेगी निवेश, शेयर उछला

ब्रिक्स ने इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क की सुरक्षा पर लिया बड़ा फैसला, भारत को कैसे होगा फायदा?

Advertisement

ब्रिक्स देशों ने घोषणापत्र 2026 में सुरक्षित और आपस में काम कर सकने वाले दूरसंचार नेटवर्क, साइबर सुरक्षा, डीपफेक, डेटा सुरक्षा और सप्लाई चेन के साझा नियमों पर जोर दिया है

Last Updated- September 14, 2026 | 8:33 AM IST
Brics Summit 2026

भारत के दूरसंचार क्षेत्र के संगठन ने कहा कि दूरसंचार के मामले में ब्रिक्स देशों की प्रतिबद्धता यह बताती है कि कनेक्टिविटी एक अहम राष्ट्रीय इन्फ्रास्ट्रक्चर है। साथ ही, ब्रिक्स का इंटरऑपरेबल सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स की मांग करना भारत के भरोसेमंद स्रोतों वाले नजरिये को भी दिखाता है। सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के निदेशक जनरल एसपी कोछड़ ने एक बयान में कहा, नई दिल्ली घोषणापत्र में दूरसंचार को शांति और आर्थिक विकास के लिए जरूरी बताया गया है।

इससे उस बात की पुष्टि होती है जो भारतीय ऑपरेटर लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि कनेक्टिविटी एक अहम राष्ट्रीय इन्फ्रास्ट्रक्चर है। इंटरऑपरेबल आईसीटी सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स की मांग उद्योग के भरोसेमंद स्रोतों वाले नजरिये से मेल खाती है, जिसे यह उद्योग पहले ही अपना चुका है।

दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। हालांकि सदस्य देशों ने सम्मेलन के पहले ही दिन सर्वसम्मति से ‘नई दिल्ली घोषणापत्र 2026’ को स्वीकार किया था। भारत के दूरसंचार नियम केवल भरोसेमंद स्रोतों या सरकार द्वारा विशिष्ट सुरक्षा मानकों के आधार पर मंज़ूरी प्राप्त इकाइयों के उपकरणों के इस्तेमाल की अनुमति देते हैं ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

घोषणापत्र को अंगीकार करते हुए ब्रिक्स देशों ने खुले, सुरक्षित और इंटरऑपरेबल सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) की जरूरत का समर्थन किया। साथ ही, उन्होंने हर देश की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने और इस क्षेत्र में सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया। इन देशों ने आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा के लिए वैश्विक और साझा नियम बनाने और उन्हें लागू करने पर भी सहमति जताई। इसके अलावा, उन्होंने आईसीटी के संभावित गलत इस्तेमाल जैसे साइबर अपराध, गलत जानकारी और डीपफेक से निपटने के लिए मिलकर कोशिश करने की अपील की।

ब्रिक्स देशों ने आईसीटी और अन्य तकनीकों के गलत इस्तेमाल से पैदा सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए मिलकर कोशिश करने की बात कही। इन खतरों में डेटा सुरक्षा, साइबर अपराध, गलत जानकारी, नफरत फैलाने वाले भाषण और डीपफेक शामिल हैं। घोषणापत्र में सप्लाई चेन की सुरक्षा के लिए वैश्विक और साझा नियम बनाने और उन्हें लागू करने का भी जिक्र किया गया है।

ब्रिक्स देशों ने आईसीटी उत्पादों और सिस्टम के विकास और सुरक्षा के लिए व्यापक, संतुलित और निष्पक्ष दृष्टिकोण अपनाने, साथ ही सप्लाई चेन की सुरक्षा के लिए वैश्विक स्तर पर काम करने वाले साझा नियमों और मानकों को विकसित और लागू करने पर भी जोर दिया। सीओएआई ने कहा, नेटवर्क की मजबूती के लिए समुद्र के नीचे केबल इन्फ्रास्ट्रक्चर को अहम मानने का फैसला भी उतना ही स्वागतयोग्य है। एआई के मामले में सुरक्षा और ऊर्जा दक्षता पर वैश्विक सहयोग उन एआई -नेटिव नेटवर्क के अनुरूप है जिन्हें ऑपरेटर पहले से ही बना रहे हैं। फोरम ने सभी ब्रिक्स सदस्यों से बीआईएफएन के लिए एक राष्ट्रीय शाखा को नॉमिनेट करने का भी आग्रह किया।

Advertisement
First Published - September 14, 2026 | 8:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement