facebookmetapixel
Advertisement
Retirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासा

भारत-मिस्र रक्षा सहयोग को और उंचाई पर ले जाएगा MOU: राजनाथ सिंह

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 3:18 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को मिस्र की अपनी यात्रा को ‘अत्यंत लाभप्रद’ बताते हुए विश्वास जताया कि दोनों पक्षों के बीच रक्षा सहयोग पर सहमति-पत्र (MOU) पर हस्ताक्षर से भारत-मिस्र की साझेदारी ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर पहुंचेगी। रक्षा मंत्री रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस अरब देश की तीन दिन की यात्रा पर यहां आये थे। 
उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘मिस्र की अत्यंत लाभप्रद यात्रा हाल में समाप्त हुई। मैं राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सीसी और मेरे समकक्ष जनरल (मोहम्मद) जकी को गर्मजोशी से स्वागत करने और व्यापक चर्चा के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। मुझे विश्वास है कि रक्षा सहयोग पर सहमति-पत्र (MOU) पर हस्ताक्षर होने से हमारी साझेदारी ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर पहुंचेगी।’’ सिंह ने मेजबान देश के अधिकारियों से विदा लेते हुए अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और विस्तार देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किये तथा संयुक्त अभ्यास बढ़ाने पर आम-सहमति व्यक्त की। 

राजनाथ सिंह ने सोमवार को मिस्र के रक्षा मंत्री जनरल मोहम्मद जकी से व्यापक चर्चा की थी। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया था, ‘‘मिस्र के रक्षा मंत्री जनरल मोहम्मद जकी के साथ काहिरा में शानदार मुलाकात हुई। द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और विस्तारित करने के लिए कई पहल पर हमने व्यापक चर्चा की।’’ 
रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि दोनों पक्षों ने रक्षा संबंधों को मजबूत करने के कदमों पर चर्चा की और संयुक्त अभ्यास, प्रशिक्षण के लिए कर्मियों के आदान-प्रदान, विशेष रूप से आतंकवाद विरोधी कार्रवाई के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने के संबंध में आम सहमति पर पहुंचे। 

Advertisement
First Published - September 21, 2022 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement