facebookmetapixel
Advertisement
AI से बढ़ सकते हैं फाइनैंशियल और साइबर रिस्क, IMF ने केंद्रीय बैंकों को निगरानी बढ़ाने की दी सलाहक्या आपका Aadhaar UAN से लिंक है? नहीं तो तुरंत करें ये कामनिर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल

द्विपक्षीय कारोबार बढ़ाकर करें 100 अरब डॉलर

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:08 PM IST

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया को 2030 तक द्विपक्षीय कारोबार बढ़ाकर 100 अरब डॉलर का करने के लिए प्रयास करने चाहिए। अभी दोनों देशों के बीच 27.5 डॉलर का द्विपक्षीय कारोबार होता है। ऑस्ट्रेलिया के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे गोयल ने कहा कि दोनों देश शिक्षा क्षेत्र में और अधिक सहयोग के लिए समझौता करने की दिशा में बढ़ रहे हैं। इससे पहले, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो अप्रैल को आर्थिक सहयोग एवं व्यापार समझौता (ईसीटीए) पर हस्ताक्षर हुए थे।
गोयल ने बुधवार को कहा, ‘मेरा सुझाव है कि हमारे प्रतिनिधियों को विचार करना चाहिए कि इस संबंध को क्षेत्रवार तरीके से किस तरह बढ़ाया जा सकता है। हमें और महत्त्वाकांक्षी होना चाहिए और 2030 तक द्विपक्षीय कारोबार बढ़ाकर 100 अरब डॉलर तक करने के प्रयास करने चाहिए।’ उद्योग मंत्री ने कहा कि दोनों देश शिक्षा, अनुसंधान, स्टार्टअप और कृषि प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा सकते हैं।
उन्होंने अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलिया से निवेश आकर्षित करने पर जोर देते हुए कहा, ‘हमारे पास बड़ा बाजार है और लोग बेहतर गुणवत्ता का जीवन चाहते हैं जो भारत और दुनियाभर के लोगों को एक बड़ा अवसर है।’     

Advertisement
First Published - April 7, 2022 | 12:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement