facebookmetapixel
Advertisement
UP Monsoon Session: योगी सरकार पेश करेगी ₹20,000 करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट, चुनावी घोषणाओं पर रहेगी नजरLarge Cap Funds: रिटर्न में पिछड़े, फिर भी SIP निवेशकों की पहली पसंद; क्या अब निवेश का सही समय है?NFOs की बहार: 7 दिन में लॉन्च होंगे 7 नए म्युचुअल फंड, ₹500 से इक्विटी और डेट दोनों में मिलेगा निवेश का मौकाग्लोबल FMCG कंपनियों के लिए भारत बना ‘ग्रोथ इंजन’, जून तिमाही में बिक्री और बाजार हिस्सेदारी में भारी उछालRBI MPC Meet: अगस्त में Repo Rate बढ़ेगी, घटेगी या रहेगी स्थिर? 10 अर्थशास्त्रियों ने दिया जवाबUpcoming IPOs This week: इस हफ्ते आ रहे हैं 6 नए IPO, 11 कंपनियों की लिस्टिंग भी होगीइस हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल? RBI के फैसले, क्रूड ऑयल व SBI-एयरटेल के नतीजों पर टिकी नजरेंMCap: टॉप 10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.51 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस रही सबसे आगेशेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की धमाकेदार वापसी, 4 महीने की बिकवाली के बाद जुलाई में लगाए ₹20,200 करोड़दिल्ली में छाए रहेंगे बादल, 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें आपके इलाके का कैसा रहेगा हाल

Canada में खालिस्तान समर्थकों ने फिर बनाया हिंदू मंदिर को बनाया निशाना, पोस्टर चिपका किया अपवित्र

Advertisement

मंदिर के फेसबुक पेज पर डाले गए पोस्ट में कहा गया है कि यह कृत्य हिंदुओं में भय का माहौल पैदा करने के लिए किया गया है।

Last Updated- August 14, 2023 | 7:48 PM IST

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक प्रमुख मंदिर में दो खालिस्तान समर्थकों ने ‘‘हिंदू विरोधी और भारत विरोधी नारे’’ लिखे पोस्टर चिपका कर उसे विरुपित कर दिया। देश में हिंदू पूजा स्थलों को निशाना बनाने की यह हालिया घटना है।

घटना शनिवार देर रात 12 बजकर 29 मिनट के आसपास सरे में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई। मंदिर के फेसबुक पेज के अनुसार, एक पुरुष और एक महिला ने बाहरी दीवार से कूदकर मंदिर में प्रवेश किया और मुख्य प्रवेश द्वार और सरे मंदिर के प्रवेश द्वार पर खालिस्तानी विचारधारा के समर्थन वाले पोस्टर चिपका दिए।

पोस्ट के अनुसार, ‘‘12 अगस्त, 2023 को देर रात 12 बजकर 29 मिनट पर मंदिर के अंदर जो हुआ वह वास्तव में बहुत दुखद है। एक पुरुष और एक महिला बाहरी दीवार से कूदकर मंदिर में घुसे और मुख्य प्रवेश द्वार तथा सरे मंदिर के प्रवेश द्वार पर खालिस्तान समर्थक पोस्टर चिपका दिए।’’

यह काम हिंदुओं में भय का माहौल पैदा करने के लिए किया गया

भारत ने पहले भी कनाडा में खालिस्तान समर्थकों द्वारा हिंदू मंदिरों पर हमलों की निंदा की है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मंदिर के फेसबुक पेज पर डाले गए पोस्ट में कहा गया है कि यह कृत्य हिंदुओं में भय का माहौल पैदा करने के लिए किया गया है।

मंदिर की वेबसाइट पर कहा गया है, ‘‘नफरत फैलाने वालों और ध्यान आकर्षित करने वालों ने हिंदू मंदिर को भी नहीं छोड़ा है और मंदिर के मुख्य द्वार पर ये पोस्टर लगाकर और मंदिर की संपत्ति में सेंधमारी करके श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, सरे को अपवित्र किया है।’’

मंदिर की वेबसाइट पर लिखा है, ‘‘अगर वे न्याय मांग रहे हैं, तो उन्हें इसे पाने के लिए कानूनी रास्ते तलाशने चाहिए, न कि पवित्र स्थानों का अपमान करना चाहिए। हम यहां पूजा करते हैं और हमें यहां मर्यादा बनाए रखने की जरूरत है। भगवान, कृपया उन्हें कुछ ज्ञान दें। हम पूजा स्थल पर किसी भी तरह की ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हैं।’’

इससे पहले भी कई मंदिरों में तोड़-फोड़

यह पहली बार नहीं है जब कनाडा में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की गई है। कनाडा के ओन्टारियो प्रांत में अप्रैल में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में अज्ञात लोगों ने ‘‘हिंदू विरोधी और भारत विरोधी’’ पोस्टर लगाए थे, जिसे पुलिस ने ‘‘घृणा से प्रेरित घटना’’ बताया था।

जनवरी में ब्रैम्पटन में गौरी शंकर मंदिर को भारत विरोधी नारों से विरुपित किया गया था, जिससे भारतीय समुदाय में आक्रोश फैल गया था। टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा था कि मंदिर को विरूपित करने से कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। पिछले साल कनाडा में मंदिरों के विरूपण की कम से कम तीन ऐसी घटनाएं दर्ज की गईं।

विदेश मंत्रालय ने पहले भी कनाडा में खालिस्तान समर्थकों की भारतीयों के खिलाफ घृणा अपराधों और भारत विरोधी गतिविधियों में वृद्धि की निंदा की है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर की कनाडा को दो टूक

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत ने कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे अपने साझेदार देशों से ‘‘चरमपंथी खालिस्तानी विचारधारा’’ को जगह नहीं देने को कहा है क्योंकि यह संबंधों के लिए ‘‘अच्छा नहीं’’ है।

Advertisement
First Published - August 14, 2023 | 7:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement