facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFOs: जियोब्लैकरॉक, श्रीराम और अल्टिवा के नए फंड होंगे लॉन्च, देखें पूरी जानकारीGST Council Meeting: जीएसटी परिषद की बैठक टली, अब 7 अक्टूबर को होने की संभावनाBS Roundtable: बंगाल बेकन्स में सोमवार को स्वपन दासगुप्ता रखेंगे पश्चिम बंगाल के विकास की दिशाडिजिटल पहुंच और लागत की जागरूकता से बढ़ा डायरेक्ट प्लान का रुझान, रिटेल निवेशक आगेUN में भारत का साफ रुख: नक्शा सुधारें, लेकिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के आधिकारिक नक्शे से छेड़छाड़ मंजूर नहींबॉन्ड यील्ड बढ़ने से डेट फंड निवेशकों की बढ़ी चिंता, जानें किस अवधि के लिए कौन-सा फंड सहीम्युचुअल फंड इंडस्ट्री ने IPO में लगाए 12,944 करोड़ रुपये, 52 फीसदी निवेश तीन फंड हाउस का35 रुपये किलो वाली सरकारी प्याज की भारी मांग, कांदा एक्सप्रेस से 17 शहरों में पहुंची खेपअगले हफ्ते शेयर बाजार में दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव, इन संकेतों पर निवेशकों की रहेगी नजर₹50 का मोटा डिविडेंड! गुरखा बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

इजराइल ने हमला किया तो उसका जवाब पहले से कहीं ज्यादा जोरदार तरीके से देंगे : ईरानी विदेश मंत्री

Advertisement

अब्बास ने लेबनान की संसद के अध्यक्ष नबी बेरी से मुलाकात के बाद कहा, ‘‘ अगर इजराइल हमारे खिलाफ कोई कदम उठाता है, तो हमारा जवाब पहले से कहीं अधिक जोरदार होगा।’’

Last Updated- October 04, 2024 | 10:06 PM IST
If Israel attacks, we will respond more forcefully than before: Iranian Foreign Minister इजराइल ने हमला किया तो उसका जवाब पहले से कहीं ज्यादाजोरदार तरीके से देंगे : ईरानी विदेश मंत्री

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरघाची ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि अगर इजरायल उनके देश पर हमला करता है, तो उसका जवाब पहले से कहीं अधिक जोरदार तरीके से दिया जाएगा।

अब्बास इस समय लेबनान के अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए बेरूत में हैं। ईरान के इजरायल पर कम से कम 180 मिसाइलें दागने की घटना के बाद वह तीन दिवसीय यात्रा पर लेबनान पहुंचे हैं।

हाल के दिनों में पश्चिम-एशिया में एक के बाद एक घटनाएं हो रही हैं, जिससे क्षेत्र युद्ध के मुहाने पर खड़ा हो गया है। अब्बास ने लेबनान की संसद के अध्यक्ष नबी बेरी से मुलाकात के बाद कहा, ‘अगर इजरायल हमारे खिलाफ कोई कदम उठाता है, तो हमारा जवाब पहले से कहीं अधिक जोरदार होगा।’

ईरान के सर्वोच्च नेता ने इजरायल पर मिसाइल हमले की सराहना की

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने इजरायल पर अपने देश के हालिया मिसाइल हमले की शुक्रवार को सराहना की और कहा कि जरूरत पड़ी तो यह फिर से ऐसा करने के लिए तैयार है। सरकारी टेलीविजन की खबरों में यह जानकारी दी गई। खामेनेई ने पांच साल में पहली बार, शुक्रवार की नमाज के दौरान नेता के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए मिसाइल हमले को ईरान के सशस्त्र बलों का एक ‘शानदार’ काम करार दिया।

मंगलवार को ईरान ने इजरायल पर कम से कम 180 मिसाइलें दागीं, जो दोनों देशों तथा उनके सहयोगियों के बीच तेजी से बढ़ते हमलों की श्रृंखला में नवीनतम है। इसके साथ ही, पश्चिम एशिया एक क्षेत्रव्यापी युद्ध के कगार पर पहुंच गया है। इजरायल ने कहा कि उसने कई मिसाइलों को नष्ट कर दिया। वहीं, वाशिंगटन में अधिकारियों ने कहा कि अमेरिकी युद्ध पोतों ने इजरायल की रक्षा में सहायता की।

ईरान ने कहा है कि उसकी ज्यादातर मिसाइलों ने अपने लक्ष्य को भेदा। खामेनेई (80) ने तेहरान के मुख्य नमाज स्थल मुसल्ला मस्जिद में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए, 40 मिनट के अपने भाषण में कहा कि लगभग एक साल पहले 7 अक्टूबर 2023 को दक्षिणी इजरायल पर हमास के नेतृत्व में किया गया हमला फलस्तीनी लोगों की एक वैध कार्रवाई थी। उन्होंने कहा कि मंगलवार को किया गया मिसाइल हमला अंतरराष्ट्रीय कानून, देश के कानून और इस्लामी मान्यताओं पर आधारित था।

उन्होंने अफगानिस्तान से लेकर यमन, और ईरान से लेकर गाजा एवं यमन तक के देशों से दुश्मन के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया। साथ ही ऐसी कार्रवाई करने के दौरान जान गंवाने वाले लोगों की सराहना की।

Advertisement
First Published - October 4, 2024 | 6:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement