facebookmetapixel
Advertisement
EPFO की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000, 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को होगा फायदासमुद्र में आमने-सामने आए भारत-पाक के नौसैनिक जहाज, टक्कर के बाद भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोधत्योहारी सीजन में झटका! सोने के गहनों की हॉलमार्किंग फीस 67% बढ़कर ₹75 हुईNFO Alert: कोटक का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, ₹1,000 से निवेश का मौका; जानें पूरी डिटेलUPI Payment Charges: 15 अक्टूबर से ₹2,000 से ज्यादा के भुगतान पर लगेगा शुल्क? जानें किसे देना होगा पैसात्योहारी मांग के बीच चीनी पर राहत, सरकार ने बढ़ाया बिक्री कोटा; कीमतों पर रहेगा दबावकम जोखिम वाली नई म्युचुअल फंड स्कीम, जानें मिनिमम निवेश और रणनीति, 18 सितंबर तक खुला है NFOGlass Wall Systems की शानदार शुरुआत, इश्यू प्राइस से 21% चढ़ा शेयर; अब आगे क्या?EPFO Alert: नौकरी छोड़ने की तारीख गलत होने पर बढ़ सकती है परेशानी, UAN से खुद ऐसे करें सुधारडिलीट होने से बचने का रास्ता तलाशने लगे AI एजेंट

इज़राइल के PM नेतन्याहू के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले में मंगलवार से फिर सुनवाई

Advertisement

नेतन्याहू को अदालत में उपस्थित होने से छूट दी गई है, लेकिन उन्हें कुछ महीनों में गवाही देने के लिए अदालत में पेश होना पड़ सकता है।

Last Updated- December 04, 2023 | 7:19 PM IST
इजराइल ने गाजा में सहायता कर्मियों पर ड्रोन हमलों को लेकर दो अधिकारियों को बर्खास्त किया , Israel fires two officials over drone attacks on aid workers in Gaza

इज़राइल-हमास युद्ध के कारण दो महीने के अंतराल के बाद यहां की एक जिला अदालत प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भ्रष्टाचार के मामले की सुनवाई मंगलवार से फिर शुरू करेगी।

हमास की ओर से सात अक्टबूर को हमले शुरू किए जाने के बाद, इज़राइल गाज़ा पट्टी पर जबर्दस्त हमले कर रहा है। तथाकथित ‘केस 4000’ या ’बेज़ेक-वल्ला’ घूसखोरी मामले के तहत, नेतन्याहू ने ‘वल्ला’ वेबसाइट पर अपने पक्ष में मीडिया कवरेज के बदले कथित रूप से ऐसे नियामक कदम उठाए जिससे बेज़ेक टेलीकॉम्यूनिकेशन्स को आर्थिक लाभ हुआ।

‘वल्ला’ वेबसाइट का मालिकाना हक पहले बेज़ेक के पास था। यरुशलम जिला अदालत 74 वर्षीय नेतन्याहू के भ्रष्टाचार मामले पर मंगलवार को सुनवाई फिर से शुरू करेगी। जून में, मामले में तीन न्यायाधीशों ने सिफारिश की थी कि अभियोजन पक्ष रिश्वतखोरी का आरोप वापस ले ले।

मगर अभियोजन पक्ष ने आरोप वापस लेने से इनकार करते हुए मुकदमा जारी रखने का फैसला किया, जिसके बाद अदालत ने संबंधित लोगों की गवाही सुनी।

रिश्वतखोरी के मामले की पिछली सुनवाई 20 सितंबर को हुई थी जिसके बाद अदालत ने मुकदमे को छट्टियों के बाद के लिए स्थगित कर दिया था, लेकिन सात अक्टूबर को हमास के इज़राइल पर हमले और फिर शुरू हुई जंग के कारण मामले की सुनवाई स्थगित रही। इसके बाद अदालतें सिर्फ अति आवश्यक मामलों की सुनवाई कर रही थी और नेतन्याहू का मामला अति आवश्यक नहीं माना गया।

पिछले हफ्ते न्यायमूर्ति यारिव लेविन ने अदालतों का सामान्य संचालन फिर से शुरू करने की इजाज़त दे दी थी। नेतन्याहू को अदालत में उपस्थित होने से छूट दी गई है, लेकिन उन्हें कुछ महीनों में गवाही देने के लिए अदालत में पेश होना पड़ सकता है। प्रधानमंत्री के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोपों में भी मामले दर्ज हैं।

Advertisement
First Published - December 4, 2023 | 7:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement