facebookmetapixel
Advertisement
Insurance Stocks: SBI Life से LIC तक… किस इंश्योरेंस कंपनी ने जून तिमाही में की सबसे ज्यादा कमाई?Stocks To Watch Today: SBI IPO से HCL Tech के AI प्लान तक, आज शेयर बाजार में इन कंपनियों की खबरें बदल सकती हैं चालराम मंदिर दान हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार की SIT से मांगी स्थिति रिपोर्टधारावी पुनर्विकास में आई तेजी, म्हाडा और BMC ने जमीन के लिए पट्टा रद्द करने के नोटिस किए जारीसाइबर खतरों से निपटने के लिए सर्ट-इन का ‘AI वॉर रूम’ शुरू, विदेशी AI मॉडलों की कमियों पर रखेगा नजरदूसरी छमाही में FDI और FPI फ्लो बढ़ने की उम्मीद, भारत को लेकर वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत: सिटीमहिला कारोबारियों से ही बढ़ेगा महिला रोजगार, सांख्यिकी विभाग के नए सर्वे में सामने आया सीधा कनेक्शनEditorial: ई-कॉमर्स नियमों की ‘खिचड़ी’ से निवेशक परेशान, नई और आसान रिटेल नीति की जरूरतजून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% हुई, नई CPI सीरीज में पहली बार RBI के लक्ष्य से ऊपरHCL Tech Q1 Results: मुनाफा 20% उछलकर ₹4,624 करोड़ पर, ₹12 डिविडेंड का भी ऐलान

G7 meet : भारत ने जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने की आवश्यकता पर बल दिया

Advertisement
Last Updated- April 16, 2023 | 4:24 PM IST
Bhupendra Yadav

जापान के सापोरो में जलवायु, ऊर्जा और पर्यावरण के मुद्दे पर जी-7 मंत्रियों की बैठक में भारत ने रविवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि पर्यावरणीय कार्रवाई के साथ मिलकर समग्र रूप से जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों का समाधान किया जाये।

बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मिशन ‘लाइफ’ के माध्यम से व्यक्तिगत और सामुदायिक कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के प्रयासों सहित पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक कार्रवाई पर भारत द्वारा बल दिए जाने को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत और सामुदायिक व्यवहार बदलने से पर्यावरण और जलवायु संकट के प्रभावों को कम करने पर सार्थक प्रभाव पड़ सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल ‘मिशन लाइफ’ (पर्यावरण के लिए जीवनशैली) की शुरुआत की थी, जो संसाधनों के ‘‘सचेत और विवेकपूर्ण उपयोग’’ पर केंद्रित व्यवहार परिवर्तन को प्रेरित करने के लिए वैश्विक जनांदोलन का आह्वान करता है।

यादव ने कहा, ‘‘पारिस्थितिक तंत्र के संरक्षण और पुनर्स्थापन से हमें जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने और इससे निपटने में मदद मिल सकती है। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि हम समग्र रूप से पर्यावरणीय कार्रवाई के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों का समाधान करें।’’ मंत्री ने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन, मरुस्थलीकरण और जैव विविधता की क्षति आपस में गहराई से जुड़े हुए मुद्दे हैं, जो मनुष्यों के समक्ष अस्तित्व की चुनौतियां पैदा करते हैं।’’

Advertisement
First Published - April 16, 2023 | 4:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement