facebookmetapixel
Advertisement
भूराजनीतिक तनाव और IPO की चिंता के बीच IT शेयरों में गिरावटनिर्यात प्रोत्साहन मिशन की योजनाओं की समीक्षा संभव, कई योजनाओं को नहीं मिल रही पर्याप्त प्रतिक्रियाआशा भोसले का नया नगमा और खामोश सुरों की वापसी, निधन के बाद बढ़े डिजिटल व्यूजबिजली संयंत्रों तक कोयला पहुंचाने पर जोर, चार दिन में रेक लोडिंग 370 से बढ़कर 444 हुईअगस्त में वित्तीय क्षेत्र को मिला एफपीआई निवेश का एक तिहाई से ज्यादा हिस्साभारत को तेज विकास के लिए निर्यात, निवेश और विनिर्माण पर देना होगा जोर: आचार्यभारत के यात्री वाहन बाजार में पहली बार वैकल्पिक ईंधन वाहनों की बिक्री पेट्रोल से आगेबड़े कारोबारी समूह के निवेश से पश्चिम बंगाल में औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगी रफ्ताररिश्वत के आरोपों पर PVR आईनॉक्स की शुरुआती जांच पूरी, कोई सबूत नहीं मिलामिंडा कॉर्प की वैश्विक बाजार में पकड़ मजबूत करने की तैयारी, निर्यात लक्ष्य 1,500 करोड़ रुपये

इजराइली हमलों में चार विदेशी सहायता कर्मियों, वाहन चालक की मौत

Advertisement

हमला करने वाले की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी और इजराइली सेना ने इस संबंध में पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया है।

Last Updated- April 02, 2024 | 1:43 PM IST
File Photo

गाजा में इजराइल के हमलों में ‘वर्ल्ड सेंट्रल किचन’ के लिए काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय सहायता कर्मियों और उनके फलस्तीनी वाहन चालक की मौत हो गई। गाजा के चिकित्सकीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इन सहायता कर्मियों और वाहन चालक ने पोत से उत्तरी गाजा भेजे गए खाद्य सामग्री और अन्य राहत सामग्री को पहुंचाने में मदद की, जिसके बाद हुए इजराइली हमले में उनकी मौत हो गई।

वीडियो फुटेज में मध्य गाजा शहर दीर अल-बलाह के अल-अक्सा मार्टर्स अस्पताल में पांच शव नजर आ रहे हैं। चिकित्साकर्मियों ने मृतकों में से तीन के पासपोर्ट दिखाए, जिनके अनुसार, वे ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और पोलैंड के नागरिक थे। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि चौथा सहायता कर्मी किस देश का नागरिक था।

शवों को अस्पताल लाने वाले दल में शामिल ‘ ‘पैलिस्टिनीअन रेड क्रीसेंट’ के एक चिकित्साकर्मी महमूद साबित ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि सहायता कर्मियों ने साइप्रस से पोत के जरिए कुछ घंटों पहले आई राहत सामग्री को पहुंचाने के बाद जब उत्तरी गाजा को पार किया, उसके तुरंत बाद उनकी कार पर इजराइली हमला हुआ।

हमला करने वाले की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी और इजराइली सेना ने इस संबंध में पूछे गए सवालों का कोई जवाब नहीं दिया है। सोमवार को आए सहायता पोतों के जरिए लगभग 400 टन खाद्य सामग्री और राहत सामग्री भेजी गई जिसका प्रबंध संयुक्त अरब अमीरात और जाने माने शेफ जोस एंड्रेस द्वारा स्थापित ‘वर्ल्ड सेंट्रल किचन’ ने किया था।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 1:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement