FIFA ने कतर में चल रहे फुटबाल विश्वकप के लिए 7 अरब 50 करोड़ डॉलर जुटाए

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 11:09 AM IST

फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था FIFA ने रविवार को बताया कि उसने कतर में विश्व कप 2022 तक चार साल के व्यावसायिक करार से रिकॉर्ड सात अरब 50 करोड़ डॉलर का राजस्व हासिल किया। 

FIFA ने अपने 200 से अधिक सदस्य देशों के अधिकारियों के समक्ष आय का खुलासा किया। रूस में 2018 में हुए विश्व कप से जुड़े चार साल के साइकल में हुई राजस्व कमाई से यह एक अरब डॉलर अधिक है। विश्व कप के मेजबान देश के साथ हुए व्यावसायिक अनुबंधों से यह अतिरिक्त कमाई हुई है। 

Qatar Energy शीर्ष स्तर के स्पांसर के रूप में जुड़ा है और तीसरे टीयर के स्पांसर में कतर का बैंक QNB और टेलीकॉम कंपनी Ooredoo शामिल है। FIFA  के साथ इस साल दूसरे टीयर का स्पांसर वित्तीय कंपनी crypto.com भी जुड़ी।

 

First Published : November 20, 2022 | 6:16 PM IST