facebookmetapixel
10k की SIP ने 1 लाख की SIP से ज्यादा पैसा बनाया- कैसे? पूरी कहानीElon Musk का X ठप्प! Cloudflare और ChatGPT में भी आई तकनीकी खराबी, यूजर्स परेशान‘AI पर कभी आंख मूंदकर भरोसा न करें’, गूगल के CEO सुंदर पिचाई की चेतावनी, कहा: फूट सकता है AI ‘बबल’Baroda BNP Paribas की पैसा डबल करने वाली स्कीम, 5 साल में दिया 22% रिटर्न; AUM ₹1,500 करोड़ के पारक्या इंश्योरेंस लेने के बाद होने वाली बीमारी क्लेम या रिन्यूअल को प्रभावित करती है? आसान भाषा में समझेंक्या टेक कंपनियां गलत दांव लगा रही हैं? Meta AI के अगुआ यान लेकन ने ‘LLM’ की रेस को बताया गलत41% अपसाइड के लिए Construction Stock पर खरीदारी की सलाह, ₹45 से नीचे कर रहा ट्रेडPM Kisan 21st installment: कब आएगा किसानों के खातें में पैसा? चेक करें नया अपडेटलाइफ सर्टिफिकेट जमा करना चाहते हैं? घर बैठे आधार की मदद से चुटकियों में होगा काम!पिछले 5 साल में कंपनियों ने IPO से जुटाए ₹5.39 लाख करोड़, इश्यू के औसत साइज में भी इजाफा

एलन मस्क का दावा: पुतिन यूक्रेन में युद्ध नहीं हार सकते; सीनेट बिल का किया विरोध

मस्क का मानना है कि यूक्रेन को सैन्य रूप से मदद करने के परिणाम सकारात्मक नहीं होंगे।

Last Updated- February 13, 2024 | 6:09 PM IST
Elon Musk

टेस्ला इंक के सीईओ एलन मस्क ने यूक्रेन-रूस संघर्ष के बारे में X Spaces पर अमेरिकी रिपब्लिकन सीनेटरों से बात की। मस्क ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ यूक्रेन की जीत की संभावनाओं पर संदेह जताते हुए सीनेटर रॉन जॉनसन से सहमति जताई। उन्होंने कहा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के संघर्ष हारने की संभावना नहीं है।

जॉनसन, जेडी वेंस, माइक ली, रामास्वामी और डेविड सैक्स के साथ बातचीत के दौरान मस्क ने यूक्रेन को और अधिक सहायता की आवश्यकता पर सवाल उठाया। उन्होंने 95 बिलियन डॉलर के सीनेट बिल का विरोध किया, जिसमें यूक्रेन के लिए 60 बिलियन डॉलर शामिल हैं, यह तर्क देते हुए कि युद्ध को बढ़ाने से यूक्रेन को मदद नहीं मिलेगी। उन्होंने अमेरिकियों से बिल के बारे में अपने चुने गए प्रतिनिधियों (elected representatives) से बात करने का आग्रह किया।

मस्क का मानना है कि यूक्रेन को सैन्य रूप से मदद करने के परिणाम सकारात्मक नहीं होंगे। उन्होंने संघर्ष के दौरान यूक्रेन को महत्वपूर्ण स्टारलिंक इंटरनेट सेवा प्रदान करने वाले SpaceX का जिक्र किया और बताया कि स्पेस लॉन्च में रूस के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाले SpaceX ने कैसे रूस को कमजोर कर दिया है।

Also Read: UAE: 14 फरवरी को अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का होगा उद्घाटन, जानें क्या है खासियत

मस्क का रुख राष्ट्रपति बाइडन और सीनेटर मैककोनेल से अलग है, जो मानते हैं कि यूक्रेन की रक्षा में सहायता करना अमेरिका के हितों की रक्षा करने और अन्य निरंकुश शासनों को संघर्ष शुरू करने से रोकने के लिए महत्वपूर्ण है।

जैसे ही सीनेट ने देर रात तक विधेयक पर बहस की, मस्क को संदेह जताया कि क्या सैन्य बल का उपयोग करने से संघर्ष समाप्त हो सकता है। उन्होंने दोनों तरफ से सैनिकों की जान गंवाने को लेकर चिंता व्यक्त की। और पुतिन को हटाने को लेकर भी सवाल उठाया। मस्क ने स्थिति की जटिलता को दर्शाते हुए संकेत दिया कि पुतिन की जगह लेने वाला नया नेता और भी सख्त हो सकता है। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

First Published - February 13, 2024 | 6:09 PM IST

संबंधित पोस्ट