facebookmetapixel
Advertisement
NSE IPO को लेकर नया ट्विस्ट! कंपनी अपने ही प्लेटफॉर्म पर करा सकती है शेयरों की ट्रेडिंगरत्न एवं आभूषण निर्यात बढ़ाने के लिए बना ​थिंक टैंक, 2040 तक 100 अरब डॉलर का लक्ष्यBSBD अकाउंट से कैश निकालना होगा महंगा! SBI बदल रहा है 1 अक्टूबर से नियमत्योहारों से पहले चीनी की कीमतों पर लगाम की तैयारी, अब सिर्फ 15 दिन का स्टॉक रख सकेंगे बड़े डीलरमजबूत डिमांड से पावर सेक्टर में जोश! लंबी अवधि के लिए ब्रोकरेज को ये शेयर पसंद429 रुपये वाला शेयर छू सकता है 709 रुपये का स्तर! 2 ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाहSEBI का बड़ा प्लान! विदेशी निवेशकों को वापस लाने की तैयारी, ट्रेडिंग नियमों में बड़े बदलाव संभवHDFC बैंक में 9.99% तक हिस्सेदारी खरीद सकेगी LIC, आरबीआई से मिली मंजूरी; बैंक शेयर 1% उछलाStarlink Gen 2 की भारत में फिर एंट्री! 30 हजार सैटेलाइट के लिए मांगी मंजूरी, सीधे मोबाइल से जुड़ेगा नेटवर्कटेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ: आज से खुला ₹650 करोड़ का इश्यू; GMP ₹220, लिस्टिंग पर 73% मुनाफे का संकेत

Earthquake: भारत ने भूकंप प्रभावित Turkey के लिए राहत सामग्री की पहली खेप की रवाना

Advertisement

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी

Last Updated- February 07, 2023 | 10:13 AM IST
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से की गई घोषणा के कुछ घंटे बाद ही भारतीय वायु सेना के विमान के जरिए भारत ने भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप तुर्किये रवाना कर दी।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था कि राहत सामग्री के साथ राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और चिकित्सा दलों को तुर्किये गणराज्य की सरकार के समन्वय से तुर्किये भेजा जाएगा।

इसमें राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के विशेष खोज एचं बचाव दल शामिल हैं, जिसमें पुरुष एवं महिला कर्मी, श्वान दस्ता, चिकित्सकीय आपूर्ति, उन्नत ‘ड्रिलिंग’ उपकरण और सहायता प्रयासों के लिए आवश्यक अन्य महत्वपूर्ण उपकरण शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘भारत की मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) तैयार है। एनडीआरएफ का खोज एवं बचाव दल, प्रशिक्षित श्वान दस्ता, चिकित्सकीय आपूर्ति, ‘ड्रिलिंग’ मशीन और अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप तुर्किये के लिए रवाना।’’

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘तुर्किये में भूकंप के कारण हुए जानमाल के नुकसान की खबर से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

भारत में तुर्किये के राजदूत फ़िरात सुनेल ने भारत सरकार की सहायता की पेशकश के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि ‘‘जरूरत के समय काम आने वाला दोस्त ही सच्चा दोस्त होता है।’’

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 9:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement