facebookmetapixel
Advertisement
Paytm: पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी, 20 जुलाई को फैसला; ब्रोकरेज ने स्टॉक पर दी BUY की सलाहBUY, ADD या REDUCE? Q1 के बाद ICICI Prudential Life और ICICI Lombard पर क्या बोले ब्रोकरेजSouth Indian Bank Q1 Results: जून तिमाही में 17% बढ़ा मुनाफा, NII में 23% की छलांग; NPA घटाकिरायेदारों के ₹1.26 लाख करोड़ सिक्योरिटी डिपॉजिट में फंसे, नोब्रोकर की रिपोर्ट में Gen Z पर बड़ा खुलासाWest Asia संकट का असर: 2026 की दूसरी तिमाही में घटी इंडस्ट्रियल व वेयरहाउसिंग डिमांडNSE लाया नया डेरिवेटिव्स प्रोडक्ट, 12 अगस्त से Nifty India FPI 150 Index पर होगी ट्रेडिंगQ1 रिजल्ट के बाद HDFC ग्रुप के ये 2 शेयर बने ब्रोकरेज के फेवरेट, 44% तक अपसाइड का अनुमानSEBI ने जून में सुलझाई 5,000 से ज्यादा शिकायतें, SCORES 2.0 सिस्टम से निवेशकों को बड़ी राहतAdani Green, Groww समेत 12 शेयर MSCI इंडेक्स में हो सकते हैं शामिल, बाजार में 2.3 अरब डॉलर निवेश की संभावनाSBI Funds IPO, Day 3: निवेश का आखिरी मौका, क्या करें अप्लाई? NII कैटेगरी में जबरदस्त मांग, रिटेल निवेशकों ने भी दिखाई दिलचस्पी

यौन शोषण मामले में फैसला आने के बाद टीवी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे Donald Trump

Advertisement
Last Updated- May 10, 2023 | 3:34 PM IST
गोपनीय दस्तावेज मामले में ट्रंप के खिलाफ न्यायाधीश ने सुनवाई स्थगित की, Judge adjourns hearing against Trump in confidential documents case

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यौन उत्पीड़न के लगभग 30 साल पुराने मामले में अपने खिलाफ फैसला आने के बाद बुधवार को सीएनएन द्वारा न्यू हैंपशायर में आयोजित किए जाने वाले दो घंटे के टाउनहॉल कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

पिछले हफ्ते घोषित इस कार्यक्रम के बेहद खास होने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि इसमें ऐसे नेताओं का आमना-सामना होगा, जो लंबे अरसे से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते आए हैं। मंगलवार को इस कार्यक्रम को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई, क्योंकि ज्यूरी ने ट्रंप को पूर्व मीडियाकर्मी ई जीन कैरोल के यौन शोषण का दोषी करार दिया।

हालांकि, ज्यूरी ने कैरोल द्वारा ट्रंप पर लगाये गये दुष्कर्म के आरोपों को खारिज कर दिया। बावजूद इसके, सीएनएन ने पूर्व राष्ट्रपति को न्यू हैंपशायर में अपने टाउनहॉल कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। ट्रंप की टीम इस आमंत्रण को मतदाताओं के एक बड़े वर्ग से संपर्क स्थापित करने के मौके के रूप में देख रही है।

ट्रंप के प्रवक्ता स्टीफन च्यूंग ने कहा, “पूर्व राष्ट्रपति कई अग्निपरीक्षा से गुजर चुके हैं और हमेशा विजेता बनकर उभरे हैं। वह किसी भी चीज से मुंह नहीं मोड़ते और उसका डटकर सामना करते हैं।”

Advertisement
First Published - May 10, 2023 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement