facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

कोंडोलिजा ने कहा पेटू चीनी, भारतीयों की वजह से गहराया संकट

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 12:41 AM IST

खाद्य संकट के मसले पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट भले ही चाहे जो कहती हो, पर अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलिजा राइस ने यह कह कर सबको चौंका दिया है कि मौजूदा खाद्य संकट की एक बड़ी वजह चीनी और भारतीयों का ज्यादा भोजन करना है।


इन देशों के लोगों के ज्यादा खाने की वजह से ही वहां से खाद्यान्न के निर्यात में कमी आई है।राइस का कहना है कि पूरी दुनिया में खाद्यान्न की आसमान छूती कीमतों की एक वजह भोजन वृद्धि के कारण निर्यात में आई कमी भी है। राइस ने विश्व व्यापार के दोहा दौर की वार्ताओं की सफलता की उम्मीद जताते हुए कहा कि इससे विकसित देशों द्वारा किसानों को दी जा रही सब्सिडी में कमी लाई जा सकेगी।


उन्होंने कहा कि ऐसा होने से विकासशील देशों के किसानों को बाजार में प्रतिस्पद्र्धा का बेहतर माहौल मिलेगा। राइस का मानना है कि किसानों को बेहतर प्रतिस्पद्र्धात्मक माहौल मिलने से उत्पादन बढ़ेगा। इससे खाद्य संकट की समस्या से निपटा जा सकेगा।


पीस कोर 2008 वर्ल्डवाइड कंट्री डाइरेक्टर कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राइस ने कहा कि खाद्य संकट से राहत देने के मामले में अमेरिका हमेशा से अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा, ‘हमने दुनिया में बढ़ते खाद्यान्न संकट को गंभीरता से लिया है।’ राइस ने विश्व खाद्य योजना के निदेशक जोसेट शीरन द्वारा गिनाए गए खाद्य संकट के कारणों का उल्लेख करते हुए कहा कि बाजार में खाद्यान्न की कमी के कारण लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है।

Advertisement
First Published - April 29, 2008 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement