facebookmetapixel
Advertisement
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहता है ऑस्ट्रेलिया, 5 MoU की तैयारीएयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में हाइड्रोलिक सिस्टम फेल, 24 घायलनेपाल बाढ़ पीड़ितों की पहचान में मदद करेगा भारत, डीएनए जांच की सुविधा देगाAI और ऑटोमेशन से जीसीसी में बदली नौकरियों की तस्वीर, पारंपरिक रोल घटेडार्क स्टोर से मिनी फुलफिलमेंट सेंटर तक, क्विक कॉमर्स कंपनियों का बढ़ा खर्चसंन्यास के बाद भारतीय ब्रांड्स की पहुंच में होंगे मेसी, ग्लोबल मार्केट में पहचान बनाने के लिए दांव लगाएंगी कंपनियांबैंक जमा में क्यों आ रही है गिरावट? HDFC बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती ने बताई अंदर की बातटाटा केमिकल्स का बयान, केन्या में सभी नियामकीय नियमों का कर रहे पालनHUL का बड़ा प्लान, ज्यादा खपत और प्रीमियम प्रोडक्ट से बढ़ाएगी कारोबारRBI अक्टूबर में बढ़ा सकता है ब्याज दरें, बैंकिंग सिस्टम में ₹10.3 लाख करोड़ की रिकॉर्ड लिक्विडिटी

चीन ने 2023 के लिए पांच फीसदी विकास दर का लक्ष्य रखा

Advertisement
Last Updated- March 05, 2023 | 11:59 PM IST

चीन ने संसद के वार्षिक सत्र में 2023 के लिए रविवार को पांच फीसदी की विकास दर का लक्ष्य रखा और इसके साथ ही राष्ट्रपति शी चिनफिंग के तीसरे कार्यकाल की भी शुरूआत हो गई है।

प्रधानमंत्री ली केकियांग (67) ने नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) में अपना अंतिम बजट पेश किया। इसके साथ ही उनका 10 साल का कार्यकाल पूरा हो गया। उन्होंने पिछले साल राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। उन्होंने चीन को “दबाने और रोकने” के बाहरी प्रयासों के “बढ़ने” की भी चेतावनी दी।

ली ने संसद में 39 पृष्ठ के संबोधन की शुरुआत में कहा, “इस सरकार का कार्यकाल समाप्त होने वाला है।” इस दौरान उन्होंने अपने प्रशासन की एक दशक पुरानी उपलब्धियों को रेखांकित किया, जिसमें चीन और दुनिया के साथ उसके संबंधों में महत्वपूर्ण बदलाव शामिल हैं। इस सत्र के साथ ही राष्ट्रपति शी चिनफिंग (69) के पांच साल के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत भी हुई है। ली ने अपनी अंतिम रिपोर्ट में इस साल के लिए पांच फीसदी विकास दर का लक्ष्य रखा है।

इसके अलावा एक करोड़ 20 लाख नौकरियां सृजित करने का भी लक्ष्य रखा है। उल्लेखनीय है कि चीन ने पिछले साल तीन फीसदी की विकास दर हासिल की थी, जो पिछले 50 वर्षों में दूसरी बार सबसे कम विकास दर थी।

ली ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के दौरान चीन की वार्षिक विकास दर 6.2 फीसदी रही है। उन्होंने कहा कि चीन का विदेशी मुद्रा भंडार तीन लाख करोड़ डॉलर से अधिक बना हुआ है, जिससे प्रदर्शित होता है कि चीन की आर्थिक ताकत में काफी इजाफा हुआ है।

प्रधानमंत्री ली ने अमेरिका और यूरोपीय संघ से बढ़ रही दुश्मनी की ओर इशारा करते हुए कहा, “आज भी हमारे समक्ष अनेक कठिनाइयां और चुनौतियां हैं। बाहरी माहौल में अनिश्चितताएं बढ़ रही हैं। वैश्विक मुद्रास्फीति उच्च बनी हुई है, वैश्विक आर्थिक व व्यापार विकास कमजोर हो रहा है तथा चीन को दबाने व नियंत्रित करने के बाहरी प्रयास बढ़ रहे हैं।”

Advertisement
First Published - March 5, 2023 | 5:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement