facebookmetapixel
Advertisement
1601 नंबर से आएगी अधिकृत कॉल, TRAI ने ठगी रोकने के लिए बढ़ाया दायरानरसिम्हा राव-मनमोहन से वाजपेयी-मोदी तक: एनके सिंह ने बताया कैसे बदला भारत की आर्थिक स्थिरता का सफरझारखंड में भर्ती परीक्षाओं की कथित धांधली पर बवाल, छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्जGen Z तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में RSS, विशाखापत्तनम में होगी अहम बैठकBP India 2030 तक तेल-गैस क्षेत्र में करेगी $4 अरब का निवेश, ‘समुद्र मंथन’ योजना से कंपनी को बड़ी उम्मीदेंBrand Canvas 2026 का ग्रैंड फिनाले 11 अगस्त को बेंगलूरु में, 10 टीमें करेंगी मुकाबलाAI जॉब्स के लिए स्किल गैप की जानकारी नहीं, PMKVY 4.0 में 53,449 ने कराया रजिस्ट्रेशनग्राहकों-छोटे दुकानदारों के लिए UPI रहेगा फ्री, केवल बड़े कारोबारी लेनदेन पर ही MDR लागू करने की तैयारी: FMअमेरिकी टेक यूनिकॉर्न में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी, हर 10 में 1 कर्मचारी भारतीयFCNR(B) योजना से बॉन्ड बाजार में आई बहार, 5 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड में बड़ी गिरावट

China: चीन के रेस्टॉरेंट में खतरनाक ब्लास्ट, दो की मौत, 26 जख्मी

Advertisement

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने अपनी एक खबर में बताया कि बचावकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए।

Last Updated- March 13, 2024 | 5:52 PM IST
blast in China's restaurant
A restaurant blast in Sanhe, Hebei province

उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत में एक भोजनालय में बुधवार को गैस रिसाव के कारण विस्फोट होने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि 26 अन्य ज़ख्मी हो गए। यह विस्फोट बीजिंग के पास स्थित सानहे शहर के यानजिआओ टाउनशिप में स्थित ‘चिकन’ की दुकान में हुआ।

संदेह है कि गैस रिसाव से विस्फोट हुआ है। ‘चाइना’ डेली ने खबर दी है कि विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने अपनी एक खबर में बताया कि बचावकर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। सानहे के यानजिआओ टाउनशिप में स्थानीय समयनुसार बुधवार सुबह आठ बजे इमारत में विस्फोट हुआ जिससे इमारत और कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

घटनास्थल के वीडियो में आग की लपटें और धुएं का गुबार तथा सड़क पर मलबा बिखरा हुआ दिख रहा है। खबर में कहा गया है कि दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और हालात पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। अग्निशमन विभाग ने 36 गाड़ियां और 154 कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा है।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 4:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement