facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

Chile के सांसदों ने वर्क वीक को 45 घंटे से घटाकर 40 घंटे करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

Advertisement
Last Updated- April 12, 2023 | 10:41 AM IST
chile work week

चिली की संसद ने अगले पांच साल में कार्य सप्ताह को 45 घंटे से घटाकर 40 घंटे करने संबंधी विधेयक को मंगलवार को भारी बहुमत से मंजूरी दे दी। इस फैसले की वाम नेतृत्व वाली सरकार ने प्रशंसा की और इसे कर्मचारियों के अधिकारों के हित में बताया।

तीन सप्ताह पहले सीनेट द्वारा सर्वसम्मति से मंजूरी मिलने के बाद यह विधेयक निचले सदन में 14 के मुकाबले 127 मतों से पारित हुआ। राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक के इस कानून पर एक मई से पहले हस्ताक्षर करने की संभावना है।

बोरिक ने मार्च 2022 में कार्यभार संभालने से पहले अपने चुनाव प्रचार के दौरान इस संबंध में कानून बनाने का वादा किया था। श्रम मंत्री जेनेट जारा ने मतदान के बाद कहा, ‘‘हां, श्रमिकों के अधिकारों को आगे बढ़ाने के लिए बदलाव किए जा सकते हैं। यह कदम कानून पेश किए जाने के छह साल बाद उठाया गया है।’’ यह दूसरी बार है, जब चिली ने कार्य सप्ताह में कटौती को मंजूरी दी है। इससे पहले, 2005 में ऐसा किया गया था, जब कार्य सप्ताह को 48 घंटे से घटाकर 45 घंटे कर दिया गया था।

Advertisement
First Published - April 12, 2023 | 10:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement