facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

चंडीगढ़ की हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स 2021

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:53 PM IST

अभिनेत्री-मॉडल हरनाज संधू ने सोमवार को 79 देशों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। किसी भी भारतीय को 21 साल बाद यह खिताब मिला है। संधू से पहले सिर्फ दो भारतीय महिलाओं ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। अभिनेत्री सुष्मिता सेन को 1994 में और लारा दत्ता को 2000 में यह ताज पहनाया गया था।
अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता के 70वें संस्करण का आयोजन इजराइल के ईलात में किया गया, जिसमें 21 वर्षीय संधू को सफलता मिली। लाल सागर के किनारे बसा यह छोटा कस्बा है, लेकिन यहां भारतीय समुदाय के लोग हैं और उनमें से कई संधू का उत्साह बढ़ाने के लिए समारोह में मौजूद थे। चंडीगढ़ की मॉडल संधू लोक प्रशासन विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें यह ताज इस प्रतियोगिता की 2020 की विजेता मैक्सिको की एंड्रिया मेजा ने पहनाया। पराग्वे की नादिया फेरेरा (22) दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की लालेला मसवाने (24) तीसरे स्थान पर रहीं। संधू ने कहा, ‘मैं ईश्वर, माता-पिता और मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन का आभार प्रकट करती हूं, जिन्होंने इस पूरी यात्रा में मेरा मार्गदर्शन किया और मेरी सहायता की।’ संधू ने कहा, ‘मेरी जीत की कामना और प्रार्थना करने वाले सभी लोगों को ढेर सारा प्यार। 21 साल बाद इस गौरवशाली ताज को भारत लाना गर्व का क्षण है।’
संधू न्यूयॉर्क सिटी जाएंगी तथा मिस यूनिवर्स रहने के दौरान वहीं रहेंगी और मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन के साथ ही अन्य के विभिन्न पहलों की वकालत करेंगी। इस प्रतियोगिता में अंतिम सवाल-जवाब चरण में संधू से पूछा गया था कि वर्तमान समय में युवा महिलाएं जो दबाव महसूस कर रही हैं, उससे निपटने के लिए वह उन्हें क्या सलाह देंगी। इस पर उनका जवाब था, ‘वर्तमान समय में युवा जिस बड़े दबाव का सामना कर रहे हैं, वह है खुद पर विश्वास करना। यह जानना कि आप अद्वितीय हैं और यही आपको सुंदर बनाता है। दूसरों के साथ खुद की तुलना करना बंद करें और दुनिया भर में हो रही महत्त्वपूर्ण चीजों के बारे में बात करें। यही आपको समझने की जरूरत है। बाहर आएं और खुद के लिए बात करें क्योंकि आप ही अपनी जिंदगी के नेतृत्वकर्ता हैं, आप ही खुद की आवाज हैं। मैंने खुद पर भरोसा किया, इसलिए आज मैं यहां खड़ी हूं।’ उनके इस जवाब पर तालियां बजीं।
संधू ने सौंदर्य क्षेत्र में अपनी यात्रा की शुरुआत 2017 में की थी, जब उन्होंने टाइम्स फ्रेश फेस का अवॉर्ड जीता था। उन्होंने 17 साल की उम्र में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था।    

Advertisement
First Published - December 13, 2021 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement