facebookmetapixel
Advertisement
भारत में गूगल के 15 अरब डॉलर के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट पर मंडराया पर्यावरण का खतराLAPL Automotive IPO: आज से खुला सब्सक्रिप्शन, ₹94 प्रति शेयर तक तय हुआ प्राइस बैंड; जानें GMP और पूरी डिटेलमजबूत नतीजे, फिर भी चार अलग राय: Pidilite पर ब्रोकरेज क्यों बंटे हुए हैं?Q1 में मुनाफा बढ़ा, फिर भी Omnitech Engineering के शेयर 14% टूटे! जानिए निवेशकों ने क्यों बेचा स्टॉकPM-SYM: क्या आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं? जानिए बुढ़ापे में कैसे मिलेगी 3000 रुपये की पेंशनअमेरिका का Section 301 सिर्फ टैरिफ है या दबाव बनाने का नया हथियार? भारत के पास क्या हैं विकल्पTitan ने रचा नया इतिहास! ₹5,000 के पार पहुंचा शेयर, जून से 26% की उड़ान; अब खरीदें, होल्ड करें या मुनाफा बुक करें?अगस्त में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) का समय से पहले रिडेम्पशन: ये निवेशक समय से पहले बाहर निकल सकते हैं8 साल से प्रोडक्शन टारगेट चूक रही ONGC, फिर भी कुछ ब्रोकरेज को दिख रहा 53% तक का रिटर्नJuniper Green Energy IPO Listing: IPO निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले! 9% प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

कैलिफोर्निया में एक और हिंदू मंदिर पर ‘हमला’, खालिस्तान समर्थक नारे लिखे गए

Advertisement

23 दिसंबर को हिंदू मंदिर श्री स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी और अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कैलिफोर्निया में मंदिर में तोड़फोड़ की निंदा की थी।

Last Updated- January 05, 2024 | 3:06 PM IST

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक प्रमुख हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के दो सप्ताह बाद एक बार फिर राज्य के एक और हिंदू मंदिर को खालिस्तान समर्थक नारे लिखकर विरूपित किया गया है।

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) ने शुक्रवार को कहा कि अज्ञात व्यक्तियों ने बाऊ क्षेत्र के हेवर्ड में ‘विजयाज शेरावाली मंदिर’ में तोड़फोड़ की। यह घटना न्यूयॉर्क में श्री स्वामीनारायण मंदिर में भारत विरोधी नारों के साथ तोड़फोड़ की घटना के कुछ सप्ताह बाद हुई है।

एचएएफ ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बे एरिया के एक और हिंदू मंदिर पर खालिस्तान समर्थक नारों के साथ हमला किया गया। हेवर्ड, सीए में ‘विजयाज शेरावाली मंदिर’ में तोड़फोड़ की यह घटना स्वामीनारायण मंदिर पर हमले के ठीक दो सप्ताह बाद और उसी क्षेत्र में शिव दुर्गा मंदिर में चोरी की घटना के एक सप्ताह बाद हुई है।’’

फाउंडेशन ने कहा है कि उन्होंने अल्मेडा पुलिस विभाग और नागरिक अधिकार प्रभाग से संपर्क किया है। पोस्ट में कहा गया, ‘‘एचएएफ मंदिर के नेताओं के संपर्क में है और अल्मेडा पुलिस विभाग तथा नागरिक अधिकार से संपर्क कर रहे हैं।’’

फाउंडेशन ने मंदिर के नेताओं से मंदिर सुरक्षा गाइड डाउनलोड करने के लिए भी कहा जिसमें चर्चा की गई है कि मंदिर में इस तरह के नारों को उकेरा जाना घृणा अपराध की श्रेणी में शामिल किए जाने के योग्य है।

23 दिसंबर को हिंदू मंदिर श्री स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई थी और अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कैलिफोर्निया में मंदिर में तोड़फोड़ की निंदा की थी। इसने दोषियों को जवाबदेह ठहराने के नेवार्क पुलिस विभाग के प्रयासों का स्वागत किया।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 3:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement