facebookmetapixel
Advertisement
Tata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलाननौकरी बदली पर पुराना PF अकाउंट भूल गए? EPFO के ‘सर्विस हिस्ट्री’ फीचर से मिनटों में करें मालूमTCS, Infosys, HCL Tech या Tech Mahindra? जानिए किस IT शेयर में है सबसे ज्यादा कमाई का मौका

चीन के 5 उत्पादों पर 5 वर्ष के लिए डंपिंग रोधी शुल्क

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:36 PM IST

चीन से सस्ते सामान के आयात के कारण स्थानीय विनिर्माताओं को संभावित नुकसान से बचाने के लिए भारत ने 5 उत्पादों के आयात पर 5 वर्ष के लिए डंपिंग-रोधी शुल्क लगाया है।
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की तरफ से जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं के मुताबिक डंपिंग-रोधी शुल्क एल्युमिनियम के कुछ उत्पादों, सोडियम हाइड्रोसल्फाइट, सिलिकॉन सीलैंट, हाइड्रोफ्लोरोकार्बन के घटक आर-32 और हाइड्रोफ्लोरोकार्बन ब्लैंड्स पर लगाया गया है।
वाणिज्य मंत्रालय की अन्वेषण इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) की सिफारिशों के बाद ए शुल्क लगाए गए हैं। डीजीटीआर ने अलग-अलग जांचों में यह निष्कर्ष निकाला कि चीन से इन उत्पादों का भारतीय बाजारों को निर्यात सामान्य मूल्य से कम कीमत पर किया जाता है जिसकी वजह से सस्ते माल को खपाने की गतिविधि डम्पिंग होती है।
डीजीटीआर ने कहा कि सस्ते माल की डम्पिंग की वजह से घरेलू उद्योग को नुकसान उठाना पड़ता है। घरेलू विनिर्माताओं को चीन से होने वाले सस्ते आयात के कारण घाटे से बचाने के लिए सीबीआईसी ने ट्रेलर में लगने वाले घटक एक्सेल पर भी शुल्क लगाया है। अप्रैल-सितंबर 2021 की अवधि में भारत का चीन को निर्यात 12.26 अरब डॉलर का था, जबकि आयात 42.33 अरब डॉलर था।     

Advertisement
First Published - December 26, 2021 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement