facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंदUnited Spirits में खरीदारी का मौका? तीन ब्रोकरेज ने दिया ₹1,515-₹1,676 का टारगेटOpening Bell: Sensex ने लगाई 480 अंकों की छलांग, Nifty 23,900 के ऊपर; Nifty IT इंडेक्स 1% से ज्यादा चढ़ा₹12,000 करोड़ जुटाएगी NTPC, बोर्ड ने NCD जारी करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

राजनयिक विवाद के बीच कनाडा की विदेशी मंत्री से मिले जयशंकर, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Advertisement

यह बैठक पिछले साल कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर द्विपक्षीय संबंधों में कड़वाहट के बीच हुई है।

Last Updated- February 17, 2024 | 12:32 PM IST

कनाडा में एक सिख अलगाववादी की हत्या को लेकर दोनों देशों में राजनयिक विवाद के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) ने कनाडा की अपनी समकक्ष मेलानी जोली के साथ द्विपक्षीय संबंधों की “मौजूदा स्थिति” और वर्तमान वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने शुक्रवार को यहां जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन से इतर मुलाकात की। यह बैठक पिछले साल कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर द्विपक्षीय संबंधों में कड़वाहट के बीच हुई है।

जयशंकर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन 2024 के मौके पर कनाडा की अपनी समकक्ष विदेश मंत्री मेलानी जोली से मुलाकात की। हमारी बातचीत स्पष्ट रूप से हमारे द्विपक्षीय संबंधों की वर्तमान स्थिति पर केंद्रित थी। वैश्विक स्थिति पर भी सार्थक चर्चा हुई।”

जोली ने भी ‘एक्स’ पर जयशंकर के साथ मुलाकात के बारे में लिखा। उन्होंने लिखा, “ म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन 2024 में डॉक्टर एस.जयशंकर और मेरे बीच कनाडा-भारत संबंधों तथा यूक्रेन पर रूस के आक्रमण समेत वर्तमान वैश्विक मुद्दों पर खुलकर चर्चा हुई।”

अलगावादी निज्जर की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच आई खट्टास

ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में 18 जून को निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की “संभावित” संलिप्तता को लेकर 18 सितंबर को कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद भारत और कनाडा के बीच संबंधों में तनाव आ गया था।

भारत ने 2020 में निज्जर को आतंकवादी घोषित किया था। भारत ने कनाडा सरकार के आरोपों को “बेतुका और प्रेरित” बताते हुए खारिज कर दिया था।

Advertisement
First Published - February 17, 2024 | 12:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement