facebookmetapixel
Advertisement
सितंबर से महंगी होंगी हुंडई की कारें, कीमतों में 1% तक बढ़ोतरी का ऐलानत्योहारी सीजन से पहले महंगी होगी प्याज? बारिश और कम सप्लाई ने बढ़ाई टेंशनबैलेंस्ड हाइब्रिड फंड: 40-60 का इक्विटी-डेट फॉर्मूला, किसके लिए सही है ये फंड? निवेश से पहले समझें पूरा गणितवेदांता का ग्रीन एनर्जी पर फोकस बढ़ा, कार्बन उत्सर्जन घटाने में 1 अरब डॉलर से ज्यादा निवेशबिहार को ₹3590 करोड़ सौगात, पीएम गतिशक्ति से मजबूत होगी मुजफ्फरपुर-सितामढ़ी-सोनबरसा कनेक्टिविटीलिकर सेक्टर करेगा कमाल! ब्रोकरेज को पसंद ये 3 शेयर, UK FTA समेत इन ट्रिगर्स से मिलेगा फायदाअंतरराष्ट्रीय टैक्स मामलों में स्पष्टता लाएगा आयकर विभाग, घटेगी अनिश्चितताकैबिनेट ने ₹9450 करोड़ के 4 रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, 8 जिलों को मिलेगा फायदाबाजार में तेजी फिर भी निवेशक खेल रहे सेफ दांव, मनी मार्केट फंड्स में लगाएं ₹1.4 लाख करोड़26-45 साल वालों ने किए सबसे ज्यादा हेल्थ क्लेम, 56% दावों के पीछे कौन-कौन सी बीमारियां?

AI Security Centre बना रही अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी

Advertisement

अमेरिकी रक्षा एवं खुफिया प्रणालियों में एआई क्षमताओं को तेजी से हासिल, विकसित और एकीकृत किया जा रहा है।

Last Updated- September 29, 2023 | 12:56 PM IST
National Security Agency Director Army Gen. Paul M. Nakasone

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी कृत्रिम मेधा (एआई) सुरक्षा केंद्र शुरू करने जा रही है। अमेरिकी रक्षा एवं खुफिया प्रणालियों में एआई क्षमताओं को तेजी से हासिल, विकसित और एकीकृत किया जा रहा है। राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के निवर्तमान निदेशक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सेना के जनरल पॉल नाकासोन ने कहा कि एआई सुरक्षा केंद्र को एनएसए के साइबर सुरक्षा सहयोग केंद्र में शामिल किया जाएगा, जहां यह चीन और रूस के खतरों के खिलाफ अमेरिकी रक्षा-औद्योगिक आधार को मजबूत करने के लिए निजी उद्योग और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ काम करता है।

बीजिंग के खतरे पर जोर

नाकासोन ने नेशनल प्रेस क्लब में विशेष रूप से बीजिंग से खतरे पर जोर देते हुए कहा, ‘‘हम आज अमेरिका में एआई में बढ़त बनाए हुए हैं। उस एआई लाभ को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका ने रूस या चीन को 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश करने के लिए डीपफेक जैसी जेनरेटिव एआई प्रौद्योगिकियों का उपयोग करते पाया है, इस पर नाकासोन ने कहा, ‘‘हमने अब तक ऐसा नहीं देखा है।’’

दुनियाभर के चुनावों पर नजर

उन्होंने कहा कि इससे (अमेरिकी चुनाव से) पहले दुनिया भर में कई चुनाव होंगे और कहा कि अमेरिका ऐसे किसी भी प्रयास को रोकने में भागीदारों और सहयोगियों के साथ काम करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘एआई हमारी मदद करता है, लेकिन निर्णय इंसानों द्वारा किए जाते हैं। यह एक महत्वपूर्ण अंतर है।’’ नाकासोन ने कहा, ‘‘हम कृत्रिम मेधा से मदद ले सकते हैं। लेकिन अंत में निर्णय हम इंसानों द्वारा ही लिए जाएंगे।’’

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 12:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement