facebookmetapixel
Advertisement
निर्यात के लिए इन्वेंट्री-आधारित ई-कॉमर्स में FDI को मंजूरी, एक्सपोर्ट बढ़ाने की नई पहलइंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्ड

यूक्रेन को 2.98 अरब डॉलर की सैन्य सहायता देगा अमेरिका

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:20 PM IST

यूक्रेन पर रूस के हमले के छह महीने बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को 2.98 अरब डॉलर की नई सैन्य सहायता देने की बुधवार को घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस सैन्य सहायता के जरिये यूक्रेन की सेना आने वाले वर्षों में लड़ाई लड़ने में सक्षम हो पायेगी। 

बाइडन ने एक बयान में कहा कि इस सहायता के जरिये यूक्रेन वायु रक्षा प्रणाली, तोपखाना प्रणाली और युद्ध, ड्रोन तथा अन्य उपकरण हासिल कर सकेगा। 

साथ ही वह लंबे समय तक अपनी रक्षा को भी सुनिश्चित कर सकेगा। बाइडन ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब यूक्रेन, सोवियत संघ से आजादी की 1991 की अपनी घोषणा का समारोह मना रहा है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे पता है कि यह स्वतंत्रता दिवस यूक्रेन के कई लोगों के लिए दर्दनाक भी है क्योंकि रूस के हमले में हजारों लोग मारे गए या घायल हुए हैं, लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा और कई अन्य लोग रूसी अत्याचारों और हमलों के शिकार हुए हैं।

उन्होंने कहा कि लेकिन छह महीने से लगातार हो रहे हमलों के कारण यूक्रेन के लोग मजबूत हुए हैं और उन्होंने अपने देश के गौरव को और बढ़ाया है। अधिकारियों ने कहा कि यूक्रेन सुरक्षा सहायता पहल के तहत यह पैकेज प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सहायता पैकेज के विपरीत, इस बार की आर्थिक सहायता का उद्देश्य यूक्रेन को लंबे समय तक अपनी रक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायता करना है।

बाइडन ने कहा कि यूक्रेन के लोगों की सहायता करने के लिए अमेरिका प्रतिबद्ध है क्योंकि वे (यूक्रेनी नागरिक) अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए लड़ाई जारी रखे हुए हैं।
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के छह महीने बाद दोनों पक्षों के बड़ी संख्या में सैनिक और नागरिक हताहत हुए हैं। ऐसी आशंका है कि रूस आगामी दिनों में असैन्य बुनियादी ढांचों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमले बढ़ा सकता है। 

Advertisement
First Published - August 24, 2022 | 8:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement