facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: कनेक्टेड कारों पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरासुरक्षित भोजन के लिए कड़े मानकों की जरूरत, एंटीबायोटिक और कीटनाशक पर सख्त निगरानी जरूरीराज्यों की वित्तीय सेहत पर दबाव, केरल-तमिलनाडु के श्वेत पत्र ने राजकोषीय सुधार की जरूरत दिखाईराज्यों के टैक्स और रॉयल्टी से महंगा होगा लौह अयस्क, स्टील उत्पादन लागत बढ़ने के संकेत: SAIL चेयरमैनअमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल, कीमतें 5% चढ़कर दो हफ्ते के हाई पर पहुंची ट्रंप के बयान से सोने में गिरावट, महंगाई व ब्याज दर बढ़ने की आशंका से बढ़ा दबावSEBI का बड़ा फैसला: FPI और FVCI अब रुपये में जमा कर सकेंगे शुल्क, नए नियम 6 महीने बाद होंगे लागूरुपये में एक महीने की सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट, बॉन्ड यील्ड में उछालAI एजेंट भी कर सकेंगे UPI पर लेनदेन! NPCI तैयार करेगा यूनिफाइड एजेंट प्रोटोकॉलRBI की FCNR(B) योजना में 60 अरब डॉलर जुटाने की उम्मीद, विदेशी बैंकों की निवेश सीमा बनेगी अहम फैक्टर

COP28 की सलाहकार समिति में शामिल हुए अंबानी, जलवायु परिवर्तन पर देंगे सलाह

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 5:24 PM IST
Sequent and Viyash will merge, India's largest animal health services company will be created सीक्वेंट और वियश का होगा विलय, बनेगी भारत की सबसे बड़ी पशु स्वास्थ्य सेवा कंपनी

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमुख मुकेश अंबानी को जलवायु परिवर्तन सम्मेलन की सलाहकार समिति में शामिल किया गया है। यह समिति जलवायु परिवर्तन पर पार्टियों के सम्मेलन (COP28) के 28वें सत्र के अध्यक्षता के लिए मार्गदर्शन एवं सलाह देने का काम करेगी।

अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के तहत नवीकरणीय ऊर्जा की बढ़ावा दे रहे हैं और अपने पारंपरिक कच्चे तेल के शोधन एवं पेट्रोकेमिकल्स कारोबार में विविधता ला रहे हैं। वह समिति में शामिल 31 अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों में एक हैं।

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की अध्यक्षता में COP28 की सलाहकार समिति में दुनिया के सभी हिस्सों के जलवायु विशेषज्ञ शामिल होंगे। UAE की अध्यक्षता में COP28 ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि समिति में 65 प्रतिशत लोग ग्लोबल साउथ (अल्प विकसित एवं विकासशील देश) से हैं।

Also read: 75 Rupees Coin: नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर 75 रुपये का सिक्का जारी करेगी सरकार

समिति में अंबानी के अलावा ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक, सीमेंस के पर्यवेक्षी बोर्ड के चेयरमैन जो कैसर, क्रिसेंट पेट्रोलियम के अध्यक्ष बद्र जाफर, बीपी के पूर्व प्रमुख बॉब डुडले और चाइना पेट्रोकेमिकल कॉर्पोरेशन के फू चेंगयु शामिल हैं। इसके अलावा समिति में पर्यावरण विशेषज्ञ सुनीता नारायण भी शामिल हैं।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 5:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement