facebookmetapixel
Advertisement
सेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखाUPI MDR में छूट की मांग लेकर पेट्रोल-डीजल डीलर पहुंचे तेल मंत्रालय, सरकार से की राहत की मांग

Amazon Plane Crash: ब्राजील के अमेजन जंगल में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 14 लोगों की मौत

Advertisement

ब्राजील के अमेजन वर्षा वन में शनिवार को एक छोटे यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई।

Last Updated- September 17, 2023 | 8:55 AM IST
Plane

ब्राजील के अमेजन वर्षा वन में शनिवार को एक छोटे यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई। अमेजोनास प्रांत के गवर्नर विल्सन लीमा ने यह जानकारी दी।

लीमा ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुझे बार्सिलोस में हुए विमान हादसे में 12 यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों की मौत पर गहरा दुख है।’’ स्थानीय मीडिया ने बताया कि ‘एम्ब्रेयर पीटी-एसओजी’ विमान ने अमेजोनास प्रांत की राजधानी मनौस से उड़ान भरी थी, लेकिन भारी बारिश में उतरने का प्रयास करते समय वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मीडिया के मुताबिक, विमान में सवार यात्री ब्राजीलियाई पर्यटक थे। ‘ग्लोबो’ टेलीविजन नेटवर्क की ओर से साझा किए गए वीडियो फुटेज में विमान का मलबा कीचड़ में पड़ा दिख रहा है और इसका अगला हिस्सा हरे पत्तों से ढका हुआ है, जिसके पास 20-25 लोग छाते लिए खड़े नजर आ रहे हैं।

ब्राजीलियाई वायु सेना ने एक बयान में बताया कि उसने मनौस से एक दल भेजा है, ताकि दुर्घटना के संबंध में ऐसी जानकारी एवं साक्ष्य एकत्र किए जा सकें, जो जांच में मददगार हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 8:55 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement